---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘रंगीले’ पति का वाट्सऐप कराया हैक, नागपुर में करतूतों का खुलासा होते ही हुआ अरेस्ट

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की करतूत पकड़ने के लिए वाट्सऐप हैक करवा दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति के काले कारनामों का खुलासा करते हुए उसे अरेस्ट करवा दिया। इसके लिए पत्नी ने उसका वाट्सऐप हैक कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान 32 साल के अब्दुल शारिक कुरैशी के तौर पर हुई है।

पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा?

आरोपी की पत्नी ने बताया कि मेरा पति अब्दुल शारिक नागपुर के टेक बाजार में पान की दुकान चलाता था। साल 2021 में हमारी शादी हुई। इससे उन्हें एक तीन साल की बेटी है। वो बहुत ही शातिर और हैवान था। महिला ने आगे बताया कि उसका पत्नी अपना मेरिटल स्टेटस छिपाकर लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता था। इस दौरान वह महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाता और बाद में उनको ब्लैकमेल करता था। इतना ही नहीं वह पत्नी पर भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः मुंबई में बजरंग दल पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

वाट्सऐप हैक कर पकड़ी करतूत

आरोपी की पत्नी ने बताया कि जब मुझे पति की हरकतों पर शक हुआ तो मैंने एक रिश्तेदार की मदद से उसके फोन को क्लोन करके वाट्सऐप हैक कर लिया। जब उसका वाट्सऐप चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं। उनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं। उसने उनके अश्लील वीडियो बनाए जिसके जरिए वो महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।

---विज्ञापन---

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला पति की शिकार महिलाओं से बात करके उनसे शिकायत दर्ज कराने में कामयाब हो गई। इसके बाद एक 19 साल की पीड़िता सामने आई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी ने खुद को साहिल वर्मा बताया था। आरेापी ने इस लड़की की अंगुठी भी चुरा ली जोकि उसकी मां ने उसे उपहार में दी थी।

ये भी पढ़ेंः नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ चुका चुनाव, नागपुर हिंसा की रची साजिश; पुलिस के रडार पर आया आसिम अली कौन?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 01, 2025 11:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola