---विज्ञापन---

मुंबई में बजरंग दल पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

मुंबई के मलाड में मुस्लिम पक्ष की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की एफआईआर के अनुसार जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच तनाव की खबर है। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने मामले में 8 से 10 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो बवाल उस वक्त शुरू हुआ जब शोभायात्रा समाप्त होने के बाद लोग घरों की ओर लौट रहे थे। इस दौरान किसी ने भगवा झंडा फहराने की कोशिश की थी।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार नमाज के समय कुछ लोगों ने जयश्री राम के नारे लगाए। इसके बाद विवाद हुआ। इसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ बजरंग दल ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

---विज्ञापन---

जानें क्या है मामला

मामला मुंबई के मलाड कुरार गांव का है। यहां पर गुड़ पड़वा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है इसमें विशेष समुदाय के युवक कलश यात्रा ले जा रहे युवकों की पिटाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग धर्म विशेष के झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ चुका चुनाव, नागपुर हिंसा की रची साजिश; पुलिस के रडार पर आया आसिम अली कौन?

---विज्ञापन---

बता दें कि कुछ दिनों पहले नागपुर हिंसा को लेकर मुंबई में हंगामा हुआ था। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद बाद नागपुर में अफवाह फैली कि प्रदर्शन के दौरान आयते लिखी चादर को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया है। इसके बाद नागपुर के महल इलाके में हिंसा फैल गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें पुलिस के जवानों समेत 33 लोग घायल हुए थे। वहीं एक युवक की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः क्या अब बुलडोजर पंचर हो गया? बीड मस्जिद बॉम्ब ब्लास्ट पर अबू आजमी का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

First published on: Mar 31, 2025 12:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola