महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा लगातार चर्चा में है। हिंसा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागपुर पुलिस की छावनी में बदल चुका है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि हिंसा में न सिर्फ आम लोगों बल्कि पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं।
12-14 पुलिसकर्मी घायल
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने नागपुर हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है। अब तक 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हिंसा में 12-14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं 2-3 नागरिकों को भी चोट लगी है। हम इस हिंसा का मूल कारण तलाशने की कोशिस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- तोड़-फोड़, पथराव, मारपीट, आगजनी…Video में देखें औरंगजेब पर छिड़े विवाद से नागपुर में कैसे मचा बवाल?
5-6 घंटे फिर भड़की हिंसा
योगेश कदम का कहना है कि लगभग दोपहर के समय पूरा मामला सुलझ चुका था। मगर 5-6 घंटे के बाद फिर एक ग्रुप बाहर निकला और हिंसा को अंजाम दिया गया। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और हम जल्द ही अपराधियों तक पहुंच जाएंगे।
नागपुर में लगा कर्फ्यू
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग चल रही है। इसे लेकर नागपुर में हालात अचानक से खराब हो गए। 2 गुट आपस में भिड़ते नजर आए और देखते ही देखते शहर में भयानक हिंसा फैल गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इसी के साथ नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- औरंगजेब की कब्र को लेकर मचा बवाल, नागपुर में 2 गुटों में तनाव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines