---विज्ञापन---

तोड़-फोड़, पथराव, मारपीट, आगजनी…Video में देखें औरंगजेब पर छिड़े विवाद से नागपुर में कैसे मचा बवाल?

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर विवाद छिड़ा हुआ है। इसके चलते नागपुर में 2 गुट आपस में भिड़ गए और फिर शहर में हिंसा फैल गई। मारपीट और आगजनी में कई पुलिस वाले घायल हो गए। DCP पर भी उपद्रवियों ने कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हंगामे के वीडियो सामने आए हैं...

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। बीती रात नागपुर में इस विवाद के चलते 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में आपस में खूब मारपीट हुई। पथराव और गाली गलौज के बीच आगजनी की घटनाएं भी हुईं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने पूरे नागपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू तक लगा दिया गया। इसके बावजूद रातभर हिंसा का दौर चलता रहा।

इसलिए पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपेरशन चलाकर 50 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूरी रात संवेदनशील रूटों पर मार्च किया। वहीं 2 गुटों के बीच हुए टकराव में 20 से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने DCP निकेतन कदम पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, जिससे उनके हाथों में चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। घायल भी अस्पताल में भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

नागपुर के महाल इलाके के अलावा देर रात हंसपुरी इलाके में भी हिंसा हुई है। कुछ अज्ञात लोगों ने चेहरे पर नकाब बांधकर दुकानों को निशाना बनाया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री के सख्त कार्रवाई के आदेश

नागपुर में बीती रात फैली हिंसा के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने निवास सागर बंगले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावन कुले के साथ बैठक की। सूत्रों की मानें तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्र शेखर बावनकुले और नागपुर के सभी भाजपा विधायक आज 18 मार्च की सुबह नागपुर के लिए रवाना होंगे।

हिंसा वाली जगह का निरीक्षण करेंगे और हालातों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हिंसा की जांच के आदेश दिए हैं। आगजनी और पथराव करने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हिंसा के दौरान पुलिस अधिकारी निकेतन कदम पर अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला किया है, इसकी जांच के भी आदेश हुए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग

बता दें कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने छत्रपति संभाजीनगर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। दोनों संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को चेतावनी दी थी कि वे कब्र को हटवाएं।

अगर मांग नहीं मानी गई तो वे 17 मार्च को पूरे प्रदेश में चक्का जाम और आंदोलन करेंगे। इसलिए बीती रात नागपुर में हिंसा का माहौल बना। हिंदू संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी हुई है कि अगर औरंगजेब की कब्र नहीं हटाई गई तो कारसेवा करके उसी तरह कब्र को हटा देंगे, जैसे कार सेवा करके बाबरी मस्जिद हटाई थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

---विज्ञापन---

View Results

First published on: Mar 18, 2025 06:28 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola