नागपुर हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फहीम शमीम खान को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसको 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उसके साथ अरेस्ट किए गए 51 लोगों को भी पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस ने दावा किया कि दंगे भड़काने में 40 साल के फहीम खान की मुख्य भूमिका है। बता दें कि फहीम खान 2024 के लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से चुनाव लड़ चुका है।
जांच में सामने आया कि फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था। इसके बाद ही हिंसा भड़की। फहीम खान नागपुर के संजय बाग काॅलोनी के यशोधरा का रहने वाला है। पहले भी उसका नाम विवादों में सामने आ चुका है। चुनाव में उतरने के साथ ही वह राजनीति में भी सक्रिय हो गया।
NSA लगाने की तैयारी में पुलिस
नागपुर पुलिस हिंसा भड़काने के मामले में उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई कर सकती है। पुलिस फिलहाल उसकी काॅल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
ये भी पढ़ेंः नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान पर बड़े खुलासे, एफआईआर में सामने आया ये नाम
पुलिस ने बताया कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ लोगों को इकट्ठा कर सुनियोजित दंगा भड़काने का काम किया था। रिपोर्ट के अनुसार हिंसा से एक दिन पहले गणेशपेठ थाने के बाहर लोगों को जमा कर औरंगजेब जिंदाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस के अनुसार भीड़ को उकसाने में उसकी बड़ी भूमिका है। सेामवार की रात सेंट्रल नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में हिंसा भड़की थी। इस दौरान दंगाइयों ने जमकर पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हिंसा मामले में पुलिस अब तक 50 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। हालांकि अभी भी 12 थाना क्षेत्रों में जमाबंदी लागू है।
ये भी पढ़ेंः नागपुर हिंसा में बजरंग दल-विहिप पर क्यों दर्ज हुई पहली एफआईआर?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 hr ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines