फहीम खान के घर चला बुलडोजर, नागपुर हिंसा के मास्टरमांइड पर सरकार का बड़ा एक्शन

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। फहीम ने लोगों को उकसाकर भीड़ जुटाई थी। जानकारी के अनुसार उनके घर के अवैध हिस्से को गिराया गया है।

Faheem Khan house demolition

Faheem Khan house demolition

विज्ञापन

महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। बुलडोजर से उनके घर के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया है। फहीम ने लोगों को उकसाकर भीड़ जुटाई थी। इसके बाद कोर्ट ने उसको 21 मार्च तक पुलिस की कस्टडी में भेजा था। पुलिस ने दावा किया कि दंगे भड़काने में फहीम खान का हाथ था।

बुलडोजर एक्शन के लिए नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पहुंची थी। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। फहीम खान पेशे से बुर्का विक्रेता है। हिंसा वाले दिन उसने कुछ उकसाने वाले वीडियो जारी किए थे। जिससे लोग भड़के और शहर में उत्पात मचाया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने फहीम खान को मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था।

विज्ञापन

फहीम खान कौन?

बता दें कि फहीम खान नागपुर के संजय बाग काॅलोनी में यशोधरा का रहने वाला है। फहीम खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक डेमाक्रेटिक पार्टी के टिकट पर नागपुर सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव लड़ने के साथ ही राजनीति में सक्रिय हो गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा कर सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने का काम किया था। औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद में 17 मार्च को उग्र रूप ले लिया था। इसके बाद नागपुर के महल क्षेत्र में दो गुटों में हिंसा भड़क गई थी।

विज्ञापन

मामले में पुलिस अब तक 100 से ज्यादा दंगाइयों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं कई दंगाइयों को अरेस्ट भी कर चुकी है। इसके अलावा संपति के नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। इसके बाद दंगाइयों से ही इसकी वसूली की जाएगी। इस हिंसा के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ