नागपुर में हुई हिंसा के बाद आरोपियों पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। कई आरोपियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया गया, लेकिन अब कोर्ट ने न केवल प्रशासन को फटकार लगाई है, बल्कि बुलडोजर चलाने पर भी रोक लगा दी है। बता दें कि औरंगजेब को लेकर हुए विवाद के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा हुई थी।
PTI के अनुसार, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में चल रहे मामले की सुनवाई को लेकर वकील अश्विन इंगोले ने बताया कि हाई कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है और इंजीनियर को आगे की कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया है। अगर ऐसी कार्रवाई दोबारा देखी गई, तो अवमानना का मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में जाएगा।
‘अधिकारी को अपनी जेब से देना होगा मुआवजा’
अश्विन इंगोले ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी, जिसमें नागपुर महानगरपालिका के प्रधान सचिव और आयुक्त को जवाब देना होगा। कोर्ट ने कहा कि संपत्ति को ध्वस्त करने वाले अधिकारी को अपनी जेब से मुआवजा देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता का घर पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है, इसलिए इस संबंध में उचित निर्देश दिए जाने चाहिए।
नागपुर में भड़की थी हिंसा
औरंगजेब को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में 21 नाबालिग भी शामिल हैं। नागपुर हिंसा मामले में आरोपी फहीम खान को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। फहीम खान के खिलाफ 21 मार्च को नोटिस जारी किय गया था। कुछ आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया था, जिस पर अब कोर्ट ने लगा दी है।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines