महाराष्ट्र के नागपुर में बीते सोमवार यानी 17 मार्च को हुई हिंसा को लेकर पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। पुलिस अब तक मास्टरमाइंड फहीम समेत 84 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। इस बीच एनआईए को भी इसकी जांच सौंपी गई है। इस बीच सामने आया है कि इस हिंसा के पीछे बांग्लादेश का हाथ हो सकता है। नागपुर पुलिस की साइबर सेल ने कुछ ऐसे फेसबुक अकाउंट की पहचान की है, जिसने नागपुर में बड़े पैमाने पर दंगे भड़काने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर साइबर पुलिस ने 4 मामले अलग से दर्ज किए हैं। वहीं 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार साइबर कुल 1650 सोशल मीडिया अकांउट की जांच में जुटी है।
भविष्य में और भी बड़े दंगे होंगे
पुलिस के अनुसार एक बांग्लादेशी यूजर ने लिखा कि बीते सोमवार के दंगे तो सिर्फ एक छोटी घटना थी और भविष्य में बड़े दंगे होंगे। ऐसे में पुलिस अब इस फेसबुक अकाउंट की जांच में जुटी है, साथ ही इस अकांउट को कौन ऑपरेट कर रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि यह अकाउंट बांग्लादेश से चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने फेसबुक से अकाउंट ब्लाॅक करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ेंः दिशा सालियान मौत मामले की जांच समीर वानखेड़े से कराने की मांग, पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका
97 पोस्ट फैला रहे झूठी जानकारी
बता दें कि नागपुर हिंसा के बाद सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल अफवाह फैलाने के लिए किया जा रहा है। कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दंगों में घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये दावे भ्रामक है, दंगों में किसी की व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार कुल 97 ऐसी पोस्ट है जो झूठी जानकारी फैला रहे हैं।
साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी अफवाह वाली पोस्ट पर भरोसा नहीं करें और अफवाहों से बचें। नागपुर पुलिस ने दंगों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए 18 विशेष जांच टीमें बनाई हैं। पुलिस ने अब 200 संदिग्धों की पहचान की है। ये सभी संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए थे।
ये भी पढ़ेंः नागपुर हिंसा के तीसरे दिन पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन, संदिग्धों की धरपकड़ जारी; उपद्रवियों को किसने बचाया?
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines