नागपुर हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिबल तैनात है। वहीं, औरंगजेब की कब्र के आसपास अर्धसैनिक बल लगाए गए हैं। लेकिन बुधवार को बजरंग दल ने साफ कर दिया है कि नागपुर हिंसा की प्रेरणा औरंगजेब की कब्र से मिली थी। यह हिंसा उनके आंदोलन का पहला हिस्सा था। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो भविष्य में सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पूरा हिंदू समाज सड़कों पर औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर उतरेगा
बजरंग दल के कोऑर्डिनेटर नितिन महाजन ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि हम अपनी मांगों पर कायम हैं। हमारे आंदोलन का पहला हिस्सा खत्म हो चुका है और अब आगे के दो चरण बाकी हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगली बार बजरंग दल के साथ पूरा हिंदू समाज सड़कों पर औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर उतरेगा।
औरंगजेब की कब्र हटाकर लगे मराठा योद्धा धनजी संताजी छत्रपति राजाराम महाराज की मूर्ति
नितिन महाजन ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी बातें नहीं मानी तो सारा हिंदू समाज छत्रपति संभाजी नगर की तरफ कूच करेगा और कलंकित कब्र को हटाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे साफ हैं कि औरंगजेब की कब्र हटाओ और उसकी जगह मराठा योद्धा धनजी संताजी छत्रपति राजाराम महाराज की मूर्ति वहां लगाई जाए।
सरकार पर पूरा भरोसा, दंगाइयों से निपटेगी पुलिस
नितिन महाजन ने कहा कि नागपुर हिंसा कुछ लोगों की सोची समझी साजिश है। उनका कहना था कि आरोपियों से महाराष्ट्र पुलिस निपटेगी। हमारा तीन स्तर पर आंदोलन है, जिसका पहला पड़ाव 17 मार्च को हो चुका है, जिसमें हमने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सरकार को सौंपा है। दूसरे चरण में हम सरकार से अपनी मांगों पर बात करेंगे। अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम खुद औरंगजेब की कब्र को हटाएंगे।
ये भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र की इनसाइड स्टोरी, 5 पॉइंट्स में समझें क्या है पूरा माजरा?
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines