Nagpur Samruddhi Expressway 40 Vehicles Punctured: हाईवे से गुजरते हुए कार पंचर होना काफी आम बात है। मगर हैरानी तो तब होती है जब एक-एक करके लगातार 40 गाड़ियां एक-साथ पंचर हो जाएं और हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग जाए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है महाराष्ट्र के नासिक में, वाशिम जिले के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां एक-साथ पंचर हो गईं। आखिर इसकी क्या वजह थी?
150 लोग हाईवे पर फंसे
यह घटना रविवार की रात की है, जब 40 गाड़ियां पंचर हो गईं और 150 लोग रात के अंधेरे में घंटों एक्सप्रेसवे पर फंसे रहे। हाईवे से गुजरने वाली सारी गाड़ियां पंचर हुईं तो लोगों को शक होने लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। वहीं छानबीन करने पर पता चला कि हाईवे पर ट्रेलर का टूटा हुआ दरवाजा पड़ा था, जिसके कारण सभी कारों के टायर पंचर हो रहे थे।
यह भी पढ़ें- Happy New Year: PM मोदी की देशवासियों को बधाई, काव्य पंक्तियां लिखकर दिया स्पेशल मैसज
कैसे पंचर हुईं गाड़ियां?
दरअसल समृद्धि एक्सप्रेसवे से एक ट्रेलर गुजर रहा था, जिसका पीछे का दरवाजा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। ट्रेलर का दरवाजा एक्सप्रेसवे पर पड़ा रहा। ऐसे में जितनी भी गाड़ियां ट्रेलर के दरवाजे के ऊपर से गुजरीं, उनके टायर पंचर हो गए।
क्रेन की ली गई मदद
वाशिम के एसपी अनुज तारे ने घटना पर सफाई पेश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेलर गुजर रहा था, तभी उसका पीछे का दरवाजा सड़क पर गिर गया। इससे कई गाड़ियों के टायर पंचर हो गए। हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से दरवाजे को हटा दिया है।
टल गया बड़ा हादसा
बता दें कि समृद्धि हाईवे पर कारों की एवरेज स्पीड 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। जाहिर है एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां काफी स्पीड में होती हैं, ऐसे में अचानक टायर पंचर होने के बाद कार बेकाबू हो सकती है और इससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर किसी यात्री के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। मगर लोगों का कहना है कि अगर ट्रेलर का दरवाजा सड़क पर गिरने की बजाए किसी गाड़ी से टकरा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन ने लिया एक्शन
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ियों की लंबी कतार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 40 गाड़ियों के साथ 150 लोग बिना खाना-पीना के घंटों हाईवे पर फंसे रहे। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। ऐसे में प्रशासन ने फौरन क्रेन की मदद से दरवाजे को हाईवे से हटवाया और इंतजार कर रहे लोगों को पानी मुहैया करवाया।
यह भी पढ़ें- LPG Price Cut: बड़ी राहत! सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली से मुंबई तक के नए रेट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
21 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines