दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का कौन सा पैकेज लगभग पूरा? सामने आया ताजा अपडेट

Delhi-Mumbai Expressway Update: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। समय-समय पर इसके काम का अपडेट सामने आता है। हाल ही में पैकेज 13 के काम का अपडेट आया है। इसका वडोदरा से विवार तक का काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है।

Delhi mumbai Expressway

Photo Credit- X

Delhi-Mumbai Expressway Update: दिल्ली से मुंबई जाना आसान होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसका आधे से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है। यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों से होता हुआ गुजरेगा। इसके लिए अलग-अलग सेक्शन में काम किया जा रहा है। इसमें गुजरात सेक्शन का काम काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। हाल ही में पैकेज 13 का अपडेट सामने आया है। इसमें बताया गया कि वडोदरा से विरार सेक्शन का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जानिए इस सेक्शन के कब तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे का क्या है ताजा अपडेट?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम कई पैकेज में किया जा रहा है। इसमें से कई पैकेज ऐसे हैं जिनका काम पूरा किया जा चुका है। वहीं, कुछ का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। पैकेज 13, जो कि 28 किलोमीटर तक फैला है। विरार इंटरचेंज से आगे बढ़ते हुए इसका काम पूरा किया जा चुका है। वेतन्ना नदी के ऊपर भी पुल का काम लगभग पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन

पुल के दोनों साइड पर हल्का-फुल्का काम बाकी है। इस पैकेज के कुछ हिस्सों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। वहीं, वेतन्ना नदी के दूसरी पार एक पुल बनाया जा रहा है जिसका काम अभी किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस पुल का काम पावर प्लांट की वजह से रुका हुआ था। अब इसकी समस्या हल कर ली गई है जिसके बाद काम को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसकी दोनों साइड पाइलिंग का काम किया जा रहा है।

कब तक होगा काम पूरा?

यह पैकेज लगभग पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जहां पर अभी काम बचा है वह अगले 6 से 8 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग इस पर सफर कर सकते हैं। इस पैकेज के काम में पिछले एक साल के दौरान महाराष्ट्र सेक्शन पर अच्छी प्रोग्रेस देखने को मिली है।

विज्ञापन

दिल्ली मुंबई की लंबाई 1380 किलोमीटर है। इसके बनने से दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान और गुजरात को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ