Mumbai Water Cut: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने घोषणा की है कि 1 से 10 नवंबर तक मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। BMC के अनुसार, पड़ोसी ठाणे जिले में पाइपलाइन में मरम्मत कार्य हो रहा है जिसके चलते पानी की कटौती होगी। नगर निकाय ने लोगों से सोच समझकर पानी का उपयोग करने का आग्रह किया है।
अभी पढ़ें – Air Quality: जानलेवा हुई दिल्ली-NCR की आबो-हवा, जानें आपके शहर के एयर क्वालिटी का हाल
स्थानीय प्राधिकरण की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, न्यूमेटिक गेट सिस्टम में तत्काल मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। काम आज ही शुरू हो जाएगा जो 10 नवंबर तक चलेगा। बीएमसी के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी, उनमें मुंबई महानगर, ठाणे और भिवंडी नगर निगम के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 1 से 10 नवंबर तक दैनिक जल आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती होगी।
अभी पढ़ें – कल मोरबी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जाने से पहले की हाईलेवल मीटिंग
पानी की दरों में बढ़ोतरी भी संभव
इस बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि नगर निगम के अधिकारियों ने मुंबई में पानी की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। बीएमसी वर्तमान में उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना द्वारा शासित है। अगर शिवसेना पानी के बिल में बढ़ोतरी का फैसला करती है, तो उन्हें बीजेपी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट वाली सरकार के कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
23 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines