Air Quality: जानलेवा हुई दिल्ली-NCR की आबो-हवा, जानें आपके शहर के एयर क्वालिटी का हाल

AQI
विज्ञापन

Air Quality: नोएडा में एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘बेहद खराब’ बनी हुई है। मंगलवार को ओवरऑल शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 दर्ज किया गया। नोएडा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में फिसल गया। यहां AQI 444 दर्ज किया गया। सफर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का AQI 391 रहा जो कि ‘बहुत खराब’ वाले कैटेगरी को दर्शाता है।

अभी पढ़ें – Mumbai Water Cut: मुंबई को आज से 10 दिनों के लिए पानी की कमी से जूझना पड़ेगा, जानें क्या होगा असर

विज्ञापन

शहरों में हवा की गुणवत्ता में पिछले दिन की तुलना में कोई सुधार नहीं दिखा। बुधवार, 2 नवंबर से गुड़गांव के ‘गंभीर’ श्रेणी में खिसकने का अनुमान है। नोएडा की वायु गुणवत्ता में भी और गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के नरेला ने उच्चतम AQI 571 पर दर्ज किया। उत्तरी दिल्ली वायु गुणवत्ता इस समय सबसे खराब है क्योंकि लगभग सभी स्टेशनों में 400 से ऊपर AQI है। मध्य दिल्ली में राजधानी के अधिकांश स्टेशनों में मंडी मार्ग जैसे कुछ को छोड़कर 300 से ऊपर AQI है।

विज्ञापन

सफर के आंकड़ों के मुताबिक, मॉडल टाउन के धीरपुर ने 494 का एक्यूआई दर्ज किया। आईजीआई एयरपोर्ट (टी 3) के पास भी मंगलवार को 332 के एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा ने किया ट्वीट

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज सुबह दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि इस साल पंजाब में पराली जलाने की 13,873 घटनाएं (33.5 फीसदी की वृद्धि) हुई हैं, जबकि हरियाणा में 33 फीसदी की गिरावट देखी गई है। एक्यूआई 500 के पार! पिछली रात यह 700 तक गिर गया !! पार्ट टाइम सीएम केजरीवाल ने पंजाब के पराली/वाहन प्रदूषण पर फेल होकर दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है!

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के लिए GRAP को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में बांटा गया है। चरण 1 तब होता है जब वायु गुणवत्ता ‘खराब’ गुणवत्ता के अंतर्गत होती है, चरण 2 ‘बहुत खराब’ श्रेणी के लिए, चरण 3 ‘गंभीर’ AQI के लिए और चरण 4 ‘गंभीर प्लस’ AQI के लिए होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ