Live Updates
Mumbai Rains Live Update: विधानसभा में बोले सीएम फडणवीस, हादसों की वजह तैयारियों में कमी नहीं, मौसम की मार; सरकार पूरी तरह अलर्ट
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि हाल ही में हुई दीवार गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाएं मौसम के मिजाज में आए बड़े बदलाव का नतीजा हैं, न कि तैयारियों में कमी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है।
Mumbai Rains Live Update: महाराष्ट्र में आफत की बारिश, CM फडणवीस ने संभाला मोर्चा, बुलाई आपात बैठक
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय स्थित डिजास्टर कंट्रोल रूम में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस आपातकालीन बैठक में आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की गई।
Mumbai Rains Live Update: भारी बारिश के बीच हाई-अलर्ट जिलों में NDRF की तैनाती, सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर SDRF
महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को हाई-अलर्ट वाले जिलों में भेज दिया गया है। इसके साथ ही, जिन संवेदनशील इलाकों से एनडीआरएफ को शिफ्ट किया गया है, वहां की सुरक्षा का जिम्मा अब राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें संभालेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Mumbai Rains Live Update: पिछले 3-4 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में मुंबई, पालघर और रायगढ़ में हुई रिकॉर्ड-तोड़ बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।
Mumbai Rains Live Update: पुणे में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत
पुणे ज़िले की मावल तहसील के पाटन गाँव में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। PMRDA, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं और खोज व बचाव अभियान चला रही हैं। ज़िला प्रशासन के अनुसार, दो और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
Mumbai Rains Live Update: पुणे में परंदवाड़ी रोड से पावना नगर तक का रास्ता बंद
भारी बारिश के कारण पुणे में परंदवाड़ी रोड से पावना नगर तक का रास्ता बंद है।
Mumbai Rains Live Update: रायगढ़ के निचले इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
रायगढ़ के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। जलभराव की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Mumbai Rains Live Update: भारी बारिश के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक
भारी बारिश और उर्स टोल प्लाज़ा के पास भूस्खलन के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफ़िक है।
Mumbai Rains Live Update: मुंबई में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.
Mumbai Rains Update: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार बरसते पानी की वजह से वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. इसका सीधा असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर पड़ा है. पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) की लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने तय समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि उन्हें परेशानी न हो. प्रशासन ने यात्रियों को हो रही इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है.
सेंट्रल रेलवे रूट पर थमे पहिए
मुसीबत सिर्फ लोकल ट्रेनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के खंडाला में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. यहां पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें खिसककर सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गिरीं. इस लैंडस्लाइड की वजह से सेंट्रल रेलवे की रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है. रेलवे की टीमें युद्ध स्तर पर ट्रैक से मलबा हटाने और रूट को दोबारा चालू करने के काम में जुटी हुई हैं. जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, EC ने जारी किया शेड्यूल
आज नहीं मिलेगी डब्बावालों की सर्विस
मुंबई की पहचान और 125 सालों से बिना रुके लोगों तक खाना पहुंचाने वाले ‘डब्बावालों’ के कदमों पर भी आज भारी बारिश ने ब्रेक लगा दिया है. मुंबई डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष उल्हास मुके ने बताया कि विरार-वसई इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई डब्बावालों के घरों में पानी घुस गया है. रेलवे स्टेशनों पर जलभराव और ट्रेनों की लेटी-लतीफी को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आज (6 जुलाई) डब्बावाला सर्विस को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है. संगठन ने कहा कि परंपरा अपनी जगह है, लेकिन हमारे कर्मचारियों की जान सबसे पहले है. ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए संगठन ने माफी मांगी है.
मुंबई की लेटेस्ट खबरों के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
19 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
21 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines