Mumbai Extortion Case: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी RBL बैंक की कर्मचारी डॉली कोटक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस जांच के अनुसार, डॉली ने ही अपने पूर्व प्रेमी को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी। मुंबई की चारकोप पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
‘सोनम रघुवंशी’ केस जैसा एक और कांड, सोनिया ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया ‘सिंदूर’, सुलझी मर्डर मिस्ट्री
मोबाइल और ईमेल हैक करके फंसाया
चारकोट पुलिस ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि डॉली कोटक ने HDFC बैंक के कर्मचारी हर्ष श्रीवास्तव, अनंत रुइया और ICICI बैंक कर्मचारी जयेश गायकवाड़ के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी के मोबाइल और ईमेल को हैक किया। फिर उसकी पत्नी, ऑनलाइन बैंकिंग डिटेल, GPS लोकेशन, प्राइवेट फोटो और मैसेज के जरिए उसे ब्लैकमेल करने की साजिश रची। डॉली ने पूर्व प्रेमी पर ऑफिशियल डेटा चोरी करके लीक करने का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। साथ ही उसे जेल से छुड़वाने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की।
शादीशुदा महिलाओं का सीरियल किलर एक चूक से गिरफ्तार, महाराष्ट्र में ऐसे पकड़ा गया अनिल सदाशिव
पत्नी-बहन को बदनाम करने की धमकी दी
डॉली ने पूर्व प्रेमी को मैसेज भेजकर धमकाया कि या तो एक करोड़ दे दो, नहीं तो जेल में सड़ो। अगर उसने पुलिस को उसके बारे में बताया तो वह उसे, उसकी पत्नी और बहन को बदनाम कर देगी। डॉली ने फोन कॉल करके दबाव बनाया और वकील के सामने मुलाकात के लिए बुलाया, जहां उसने फिर से धमकाते हुए एक करोड़ रुपये मांगे। डॉली ने अपने पूर्व प्रेमी के मैनेजर को ईमेल लिखकर डेरा चोरी होने का आरोप लगाकर उसे नौकरी से भी निकलवा दिया। तंग आकर पीड़ित बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट की शरण में गया और कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू हुई।
स्विगी-Blinkit की ड्रेस में आए और फिर…, गाजियाबाद में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का वीडियो आया सामने
एक और केस में नामजद है डॉली
चारकोप पुलिस ने BNS की धारा 175(3) के तहत केस दर्ज करके लोगों को आरोपी बनाया। डॉली कोटक मुख्य आरोपी है और उसका भाई सागर कोटक, सहयोगी प्रमिला वाज और 3 बैंक कर्मचारी सह आरोपी हैं। तीनों बैंक कर्मियों पर ऑफिशियल डेटा चोरी करने का आरोप है। इन पर IT एक्ट की धारा 308(7), 62, 66(C)(D)(E) और IPC की धारा 409, 511, 120-B व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो बैंक कर्मचारी टूट गए और उन्होंने डॉली कोटक की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, डॉली कोटक DB मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य जबरन वसूली के केस में भी आरोपी है। उसका भाई सागर कोटक 17 वर्षीय लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मालवणी पुलिस स्टेशन से जमानत पर बाहर है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines