शादीशुदा महिलाओं का सीरियल किलर एक चूक से गिरफ्तार, महाराष्ट्र में ऐसे पकड़ा गया अनिल सदाशिव

शादीशुदा महिलाओं का सीरियल किलर एक चूक से गिरफ्तार, महाराष्ट्र में ऐसे पकड़ा गया अनिल सदाशिव

serial killer anil sadashiv

Serial killer anil sdashiv arrest: शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर जान लेने वाले सीरियर किलर को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी एक गलती की वजह से पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के जलगांव से दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पिछले महीने दोनों महिलाओं की हत्या कर उन्हें जंगल में फ़ेक दिया था।

विज्ञापन

शादीशुदा महिलाओं को जाल में फंसाता था अनिल

पुलिस के अनुसार अनिल सदाशिव नाम का आरोपी सीरियल किलर है वो सबसे पहले शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, उनसे मीठी-मीठी बातें कर उनके करीब आता। बाद में पीड़ित को जंगल में ले जाए लूटपाट करता, रेप करता और फिर पत्थर से कुचल के पीड़ित की हत्या कर देता था। पिछले एक महीने में आरोपी ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। आरोपी अनिल सदाशिव सुमठाणे गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

कौन सी गलती के कारण पकड़ में आया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल सदाशिव ने तीसरी पीड़ित महिला को भी फंसा लिया था, जंगल में ले गया, पर जब वो उसे मारने लगा तो पीड़ित किसी तरह से बच कर भागी और आस पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी के साथ पहाड़ी इलाके और जंगलों के उसे लेकर पीड़ितों की लाश खोज रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कही आरोपी ने दो से ज्यादा महिलाओं की तो हत्या नहीं की।

विज्ञापन

गुजरात से महाराष्ट्र तक कत्ल का सिलसिला

गुजरात के सूरत की रहने वाली महिला वैजयंताबाई भोई पहली शिकार बनी। वैजयंताबाई नहीं जानती थी कि वह जिससे प्यार कर रही है, वही उसकी जान ले लेगा। अनिल जाल में फंसाकर वैजयंताबाई को जलगांव ले आया और बाद में सुमठाणे के जंगल में उसकी हत्या कर दी। गत 23 जुलाई को आधारकार्ड से वैजयंताबाई की पहचान हुई। दूसरी शिकार शोभाबाई रघुनाथ कोली बनी, जिसका शव 25 जून को जंगल से मिला। परोला तहसील की रहने वाली शोभाबाई की मौत भी वैजयंताबाई की तरह ही हुई थी। तीसरी पीड़िता शहनाज़ बी बचने में कामयाब हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ