हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mumbai: 80 करोड़ की 8476 किलो चांदी जब्त, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने वाशी नाके पर एक ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर करोड़ों रुपये की चांदी बरामद हुई। पुलिस ने अवैध चांदी जब्त करके ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इतनी चांदी के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है‌?

विज्ञापन
मुंबई में चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चल रहा है।

Mumbai Police Seized 8400 KG Silver: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। जी हां, मुंबई पुलिस ने एक ट्रक से 80 करोड़ रुपये की 8476 किलो चांदी पकड़ी है, जिसे जब्त करके ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मानखुर्द पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह रिकवरी की। वाशी चेक नाके के पास ट्रक की तलाशी ली तो ड्राइवर घबरा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर से मौके पर ही सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में चांदी है। तलाशी लेने पर चांदी बरामद हो गई। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लिया और मामले की जानकारी चुनाव आयोग की टीम को दी। अब चुनाव आयोग और पुलिस मिलकर इस केस की जांच कर रही हैं। ड्राइवर से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि वह चांदी किससे और कहां से लेकर आया? किसे और कहां डिलीवर करने जा रहा था?

यह भी पढ़ें:दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत; UP के बिजनौर में भीषण हादसा, झारखंड से लौट रही थी बारात

विज्ञापन

65 करोड़ की चांदी भी मिल चुकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में चेकिंग के दौरान एक शख्स 1.35 करोड़ रुपये और 15 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। उसके स्कूटर की डिग्गी से 1.35 करोड़ रुपये मिले। उसके बैग में 15 लाख कैश थे, जिनके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। 6 दिन पहले विक्रोली में कैश वैन से भी चांदी बरामद हुई थी। करीब साढ़े 6 टन चांदी मिली, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 65 करोड़ बताई गई। यह चांदी ईंटों के रूप में थीं, जो ब्रिक्स कंपनी की कैश वैन में मुलुंड के एक गोदाम में ले जाई जा रही थीं, लेकिन यह चांदी किसकी है? इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:Train Accident: एक और ट्रेन हादसा! डिरेल करने की साजिश; पुणे से नागपुर जा रही थी पैसेंजर एक्सप्रेस

विज्ञापन

3.70 करोड़ भी हो चुका बरामद

बता दें कि इससे पहले वाडा पुलिस 3.70 करोड़ कैश बरामद कर चुकी है। यह पैसा एक कार में मिला, जो नई मुंबई के एरोली से वाडा की जा रही थी। रास्ते में चेकिंग की गई तो कार की सीट के नीचे कैश मिला। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। कोड ऑफ कंडक्ट लागू है और 20 नवंबर को वोटिंग है। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके चलते महाराष्ट्र में पुलिस और चुनाव आयोग का तलाशी अभियान चल रहा है। पूरे प्रदेश में पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग नाको पर कर रही है। इस दौरान अवैध रिकवरी भी काफी हो रही है।

यह भी पढ़ें:रोती-बिलखती माएं, हाथों में बच्चों के अधजले शव…झांसी अस्पताल में अग्निकांड की दर्दनाक आंखोंदेखी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola