महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आज एक घटना ने नेवी नगर में सनसनी फैला दी. कफ परेड पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेवी नगर में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में नौसेना कर्मी, उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे शामिल हैं. बच्चों की उम्र महज 2 महीने और 3 साल बताई जा रही है. प्राथमिक जांच के मुताबिक, नौसेना कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों जहर देने की आशंका जताई जा रही है, यानी पत्नी और बच्चों की हत्या करके सुसाइड की गई.
पिता से कहा था कि पति जान से मार देगा मुझे
पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने चारों की मौत की सही वजह और इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. वहीं जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ दिन पहले नौसैनिक की पत्नी ने अपने पिता से कहा था कि उसका पति उसे मार देगा. इसके बाद उसके पिता नेवी नगर स्थित घर पहुंचे थे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया था. लेकिन इसके बाद भी पति-पत्नी के बीच लगातार नोकझोंक होती रही.
फोन करके परिवार को बॉडी ले जाने को कहा
पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद को भी जांच का अहम हिस्सा मानकर आगे बढ़ रही है. आत्महत्या करने से पहले नौसैनिक ने अपने परिवार को फोन किया था और कथित तौर पर कहा था कि मेरी बॉडी लेने आ जाना. इसके कुछ समय बाद ही परिवार के चारों सदस्यों की मौत की जानकारी सामने आई. इसलिए पुलिस अब मर्डर-सुसाइड के एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतका के पिता से बात करके विवाद की वजह पता लगाएगी. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.
इंजेक्शन-दवाइयां हाथ में, लेकिन डॉक्टर बनने की डिग्री नहीं! मुंबई में 5 फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़
भारतीय नौसेना ने घटना पर जारी किया बयान
बता दें कि घटनाक्रम पर भारतीय नौसेना ने बयान जारी किया है. भारतीय नौसेना की ओर से कहा गया कि मुंबई के कोलाबा में नेवी नगर में हुई दुखद घटना में 15 अगस्त को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चे अपने घर पर मृत पाए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेना इस जांच में हर संभव मदद कर रही है. बता दें कि सनसनीखेज घटना मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले नेवी नगर इलाके में हुई है, जो कैंट एरिया में आता है, जिसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी नौसेना की ही है. बेहद सुरक्षित माने जाने वाले नेवी नगर इलाके में इस तरह 4 शव मिलना सनसनीखेज घटना है.
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines