Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में जो नेता टिकट की आस लगाकर बैठे थे, उन्हें जब टिकट नहीं मिला तो वे काफी नाराज हो गए। अब वे निर्दलीय ही मैदान में उतर रहे हैं। प्रदेश में बीजेपी की मुश्किलें फिलहाल बढ़ गई हैं। मुंबई की बोरीवली सीट से गोपाल शेट्टी तो मुंबा देवी सीट से अतुल शाह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। अतुल शाह और गोपाल शेट्टी आज ही नामांकन करेंगे।
मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर भाजपा नेता अतुल शाह ने कहा इसका कारण यह है कि यहां प्रतिनिधित्व है। मैं पिछले कई सालों से यह काम कर रहा हूं और वहां टिकट किसी और को दिया जाता है। यह कोई म्यूजिकल चेयर नहीं है, है न? यह चुनाव है। चुनाव में कौन वहां काम करता है, कौन जीत सकता है, इस पर नेतृत्व को विचार करना चाहिए था। अगर पार्टी के लिए काम करते हुए ऐसा होता है, तो थोड़ा दुख होता है, लेकिन नेतृत्व को यह भी पता होना चाहिए कि अगर यह उनकी गलती है, तो इसे बदलने का अभी भी समय है। हम पार्टी के वफादार हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं, गलतियां नेतृत्व से भी हो सकती हैं। यही मेरी अपने नेतृत्व से अपील है कि अभी भी समय है। बता दें कि मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के टिकट पर भाजपा नेता शाइना एनसी चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता शाइना एनसी सोमवार को शिवसेना शिंदे में शामिल हो गई। इस सीट बीजेपी के अतुल शाह चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शाइना बीजेपी शिवसेना में शामिल हुईं इसके बाद शिंदे गुट ने उनको टिकट भी दे दिया। सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद उनको पार्टी में शामिल कराया।