टेक्नोलॉजी किस हद तक इंसान के लिए मददगार साबित हो सकती है. इसका बड़ा उदाहरण देश की आर्थिक नगरी मुंबई में देखने को मिला है. यहां अपने वर्ली स्थित घर से लापता हुआ 12 साल का एक दिव्यांग लड़का टेक्नोलॉजी की मदद से छह घंटे बाद ही खोज लिया गया. दरअसल, दिमागी रूप से कमजोर इस बच्चे ने गले में एक क्यूआर कोड वाला लॉकेट पहना हुआ था. इस लॉकेट में क्यूआर कोड के माध्यम से उसके कॉन्टेक्ट नंबरों की लिस्ट डाली गई थी. घटना गुरुवार शाम की है. लड़का अचानक अपने घर से लापता हो गया, जिसको बाद में कोलाबा इलाके से ट्रैक कर लिया गया.
यह खबर भी पढ़ें- सिडनी के शॉपिंग मॉल में मचा हड़कंप, चाकू लेकर घुसे शख्स ने कई लोगों पर किया वार, 4 की मौत
घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुआ लड़का
जानकारी के अनुसार लड़के के गले में पहने लॉकेट के क्यूआर कोड को जब स्कैन किया गया तो मोबाइल फोन पर उसकी पूरी जानकारी निकल कर सामने आ गई. जिसके आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया और उसको सुरक्षित घर भेज दिया गया. दरअसल, लड़का पड़ोसी बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था. तभी खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गया. परिजनों ने जब लड़के को गायब पाया तो उन्होंने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार उसको कोलाबा जंक्शन स्थित रीगल सिनेमा के पास से एक दिमागी तौर पर कमजोर बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली थी.
यह खबर भी पढ़ें- Mount Kailash: हर साल आते हैं हजारों पर्यटक, लेकिन कोई नहीं चढ़ पाया यह पहाड़; दैवीय चेतावनी ने लगाई रोक!
क्यूआर कोड स्कैन करते ही सामने आई जानकारी
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको एक लड़के के मिलने की जानकारी मिली, जिसने गले में एक लॉकेट पहना हुआ था. पहचान के लिए जब लड़के की जांच की गई तो उसके लॉकेट में एक क्यूआर कोड पाया गया. पुलिसकर्मियों ने जब क्यूआर को स्कैन किया तो उसमें कुछ फोन नंबर की जानकारी मिली. इसके बाद इन नंबरों पर फोन कर लड़के के परिजनों से संपर्क किया गया और उसके मिलने की सूचना दी गई और वेरिफिकेशन के बाद लड़के को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. लड़का सेवरी स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल जय वकील स्कूल में पढ़ाई करता है. दूसके बच्चों के साथ ही इस लड़के के भी गुम होने के डर से एक क्यूआर कोड वाला लॉकेट दिया गया है.
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines