---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

14 साल की लड़की से संबंध बनाते ही मौत, अस्पताल में पता चली शख्स के दम तोड़ने की वजह

Death After Physical Intimacy: एक शख्स की शारीरिक संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। मेडिकल और पुलिस जांच में मृतक को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Mumbai Man Died After Physical Relations: 41 साल के एक शख्स ने 14 साल की बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाए और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। होटल स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शख्स की मौत हो गई थी। मेडिकल टेस्ट में उसकी मौत होने की वजह सामने आई। डॉक्टरों के अनुसार, शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

मामला मुंबई का है और लड़की को गुजरात से लाया गया था। मृतक की पहचान नामी कंपनी के मैनेजर के रूप में हुई। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं लड़की किसी सेक्स रैकेट की मेंबर तो नहीं। लड़की को गुजरात से मुंबई क्यों लाया गया?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बच सकती थी 36 यात्रियों की जान? ड्राइवर की इस गलती के कारण 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस

होटल स्टाफ ने पुलिस को किया था फोन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DB रोड पुलिस स्टेशन मुंबई के सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्रांट रोड इलाके के बने एक होटल से फोन आया। फोन करने वालों ने बताया कि एक शख्स की मौत हो गई है। वह होटल में 14 साल की लड़की के साथ आया था और रुका हुआ था। अचानक उसकी तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस होटल पहुंची।

---विज्ञापन---

वहां लड़की से पूछताछ की तो उसने मृतक के साथ कोई रिश्ता होने से इनकार किया, लेकिन उसने बताया कि वह गुजरात से आई है और मृतक ही उसे गुजरात से लाया था। उसने लड़की के साथ संबंध बनाए थे। पुलिस ने लड़की से उसके घर का पता लेकर उसकी मां को बुलाया। लड़की की मां के आते ही पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:नवजोत सिद्धू क्या BJP जॉइन करेंगे? पत्नी-बेटी की इस नेता से मुलाकात ने दिए संकेत

---विज्ञापन---

सेक्स करते समय लड़की की भी हुई थी मौत

बता दें कि सितंबर महीने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। गुजरात में सेक्स करते समय 23 साल की युवती की मौत हो गई। जान जाने की वजह ज्यादा खून बहना था। युवक ने उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी कर दी। वह इंटरनेट पर ब्लीडिंग रोकने के तरीके तलाशने लगा, इस बीच युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती नर्सिंग स्टूडेंट थी और एक होटल में प्रेमी के साथ ठहरी थी। इस दौरान दोनों इंटीमेट हुए थे, लेकिन प्राइवेट पार्ट से ज्यादा खून बहने के कारण लड़की जान चली गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती की मौत होने का कारण ज्यादा खून बहना आया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईरान में सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घूमने वाली वो लड़की कौन? क्या उसका यह कदम बदलेगा देश का इतिहास

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2024 08:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola