हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor पर भारत के खिलाफ पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार, युद्ध को लेकर कही ये बात

मुंबई से एक युवक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें मुंबई से अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट…

विज्ञापन

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। शनिवार की शाम दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और भारत के सीमावर्ती इलाकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही भारत की सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक खबरों, अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर लगाम लगाई जा रही है। इसी के तहत मुंबई से एक 20 साल के युवक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया है।

हो गई आरोपी युवक की पहचान

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गंभीर स्थिति बनी हुई है। इस बीच मुंबई पुलिस द्वारा एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी युवक की पहचान साहिल जहरुद्दीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

‘भारत का आखिरी युद्ध’

पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल जहरुद्दीन खान ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक पोस्टर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि ‘अगर भारत-पाकिस्तान युद्ध होता है, तो यह भारत का आखिरी युद्ध होगा।’ इस मामले में मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन में साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में अस्पताल की CEO कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार, Whatsapp पर किया था ऑडर

बता दें कि भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान द्वारा भारत को नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं, भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान के वार का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola