हैदराबाद में अस्पताल की CEO कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार, Whatsapp पर किया था ऑडर

हैदराबाद पुलिस ने एक अस्पताल की CEO को कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। महिला CEO ने व्हाट्सएप के जरिए लाखों रुपये की कोकीन का ऑर्डर दिया था।

Hyderabad Hospital CEO Arrested

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक फेमस अस्पताल की CEO को कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला CEO 5 लाख रुपये की कोकीन खरीद रही थी। पुलिस ने CEO के अलावा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति CEO तक ड्रग्स पहुंचा रहा था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Whatsapp पर दिया था ड्रग्स का ऑर्डर

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि 34 साल की CEO नम्रता चिगुरुपति को गिरफ्तार किया गया है। CEO नम्रता को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई के एक सप्लायर वंश धाकड़ से कूरियर के जरिए ड्रग्स ले रही थी। पुलिस ने नम्रता के साथ ड्रग्स सप्लायर वंश धाकड़ के एक सहयोगी बालकृष्ण को भी पकड़ा है, जो नम्रता को ड्रग्स डिलीवर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नम्रता ने सप्लायर वंश धाकड़ से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और उसे 5 लाख रुपये की कोकीन का ऑर्डर दिया। उसने सप्लायर को ये पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वेंकन्ना ने कहा कि नम्रता चिगुरुपति नाम की एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शनर ने मुंबई में वंश नाम के ड्रग्स सप्लायर से ड्रग्स मंगवाई थी। इसके बाद बालकृष्ण नाम का एक व्यक्ति ड्रग्स के ऑर्डर को पहुंचाने के लिए आया और रायदुर्गम में नम्रता को ड्रग्स सौंप दिया। नम्रता ड्रग्स सप्लायर वंश को पहले से जानती थी। वेंकन्ना ने आगे कहा कि पुलिस ने उनका पता लगाया और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान CEO ने ड्रग्स पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च करने की बात कबूल की है।

पुलिस को उनके पास से क्या मिला?

पुलिस को उनके पास से 10,000 रुपये नकद, 53 ग्राम कोकीन और दो सेल फोन जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ