Mumbai Lawyer Share Divorce Reason On Instagram: भारतीय सामाजिक व्यवस्था में तलाक और विवाह दो महत्वपूर्ण कारक है। अक्सर तलाक से जुड़े मामलों में पति-पत्नी के बीच सामान्य वजहें सामने आती है। लेकिन मुबंई की एक महिला वकील ने तलाक की कई वजहें बताई है जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे। उनकी तलाक की वजहें इंटरनेट पर चर्चा की विषय बन गई है। इस महिला वकील का नाम तान्या अपाचू कौल है। महिला वकील कहती हैं कि सबसे ज्यादा चर्चित वजह यह थी कि महिला के पति उसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और झगड़ा नहीं करते हैं।
महिला वकील ने बताई तलाक की वजहें
महिला वकील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आजकल तलाक के मामले बढ़ गए है। वकील ने तलाक की वजहें भी बताई। उन्होंने बताया कि एक मामले में तो तलाक इसलिए हुआ क्योंकि पति को हनीमून के दौरान पत्नी का ड्रेस वल्गर लगा था। एक अन्य मामले में पति यूपीएससी की तैयारी कर रहा था वह पत्नी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा था। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ अन्य कारणों में पत्नी का पति के पैर नहीं छूना और पत्नी को खाना बनाना नहीं आना भी शामिल हैं।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
महिला की यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर अब तक इस पोस्ट को 1.9 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं महिला वकील ने कैप्शन में लिखा कि आखिर शादी क्यों करना है? वकील की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शादी से पहले काउंसिलिंग जरूरी हो गई है। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा कि मतलब इनको पूनम जैसी सुशील आज्ञाकारी साड़ी पहनकर घर संभालने वाली चाहिए जो सिर्फ जी जी जी करे चाहे आप लाखों कमाओ लेकिन बीवी तो बस सुनने वाली चाहिए।
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines