एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर किया गया एक ‘मजाक’ मुंबई की एक मेडिकल छात्रा के लिए अब जी का जंजाल बन चुका है. मुंबई के मशहूर केईएम अस्पताल की एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार ने करीब तीन महीने पहले एक शो में हिस्सा लिया था. वहां उन्होंने मेडिकल पढ़ाई के लिए दान में मिलने वाले शवों पर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें अब बेहद ‘असंवेदनशील और अपमानजनक’ माना जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मचे भारी बवाल को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने छात्रा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है.
अस्पताल ने बैठाई कमेटी
वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताते हुए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. हरीश पाठक ने छात्रा के बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. हरीश पाठक के हवाले से लिखा है, ‘ऐसी टिप्पणियां किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हैं. जब मृत लोगों या शवों की बात आती है, तो हम बेहद संवेदनशीलता बरतते हैं, क्योंकि उनके अंग चिकित्सा जगत और वैज्ञानिक शिक्षा के लिए दान किए जाते हैं. हमने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर संस्थागत स्तर पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी.’
यह भी पढ़ें : ‘370 की बिरयानी’ कमेंट पड़ा भारी! प्रणित मोरे के खिलाफ FIR हुई दर्ज; कॉमेडियन की बढ़ीं मुश्किलें
क्या कहा था सेजल पवार ने?
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में सेजल पवार मेडिकल प्रैक्टिकल के दौरान इस्तेमाल होने वाले मानव शवों के बारे में बात कर रही हैं. वे बताती हैं कि कैसे शवों के अंगों को काटा जाता है और फिर वे मृत पुरुष मरीजों के प्राइवेट पार्ट्स के आकार की आपस में तुलना करने को लेकर हंसते हुए मजाक करने लगती हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और मेडिकल एथिक्स पर सवाल उठने लगे.
‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद से जुड़ा कनेक्शन
सेजल पवार का यह वीडियो उसी दौरान वायरल हुआ जब प्रणीत मोरे के इसी शो का एक और वीडियो चर्चा में था. उस वीडियो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने अपनी डेट का अनुभव शेयर करते हुए कहा था कि अगर उसने लड़की पर बिरयानी के लिए 370 रुपये खर्च किए हैं, तो उसे बदले में फिजिकल इंटिमेसी तो चाहिए. सोशल मीडिया पर इसे बेहद ‘सेक्सिस्ट और दकियानूसी’ बताते हुए भारी आलोचना हुई थी. बवाल बढ़ता देख हिमांशु और सेजल दोनों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी है.
यह भी पढ़ें : 370 Biryani Controversy: ‘370 बिरयानी’ विवाद ने खोली मॉडर्न रिलेशनशिप की पोल, साइकोलॉजिस्ट ने बताई खामियां
बवाल के बाद मेडिकल स्टूडेंट ने मांगी लिखित माफी
चौतरफा घिरने के बाद सेजल पवार ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने लिखा, ‘मैं हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो पर बात करना चाहती हूं. इसे दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझ सकती हूं कि लोग मेरी कही बात से क्यों आहत और नाराज हैं. यह एक बेहद संवेदनशील विषय था और मेरी टिप्पणियां गलत तरीके से सामने आईं. मेरा इरादा किसी का अनादर करने का नहीं था, लेकिन मैं मानती हूं कि हमारे इरादे से ज्यादा हमारी बात का असर मायने रखता है. एक छात्रा के रूप में यह मेरे लिए एक बड़ा सबक है. जिन लोगों को भी इससे दुख पहुंचा है, मैं उन सभी से दिल से माफी मांगती हूं और ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा.’
AIMSA ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
इस बीच, डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के संगठन ‘ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AIMSA) ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है. एसोसिएशन ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए शरीर दान करने वाले लोग महान होते हैं, उन्हीं की बदौलत छात्र डॉक्टर बन पाते हैं. ऐसे में शवों के प्रति कृतज्ञता और उच्चतम सम्मान होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : Pranit More के शो का नया विवाद! हिमांशु जांगरा के बाद इस महिला ने पार की हदें, सातवें आसमान पर यूजर्स का गुस्सा
AIMSA ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी अपील की है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में किसी भी प्लेटफॉर्म पर मानव गरिमा और मेडिकल एथिक्स को ठेस पहुंचाने वाला ऐसा असंवेदनशील कंटेंट प्रसारित न किया जाए. छात्र संगठन ने मांग पूरी न होने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
21 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines