Pranit More के शो का नया विवाद! हिमांशु जांगरा के बाद इस महिला ने पार की हदें, सातवें आसमान पर यूजर्स का गुस्सा

Pranit More Show Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम कंटेस्टेंट प्रणित मोरे चर्चाओं में बने हुए हैं. जहां अभी '370 की बिरयानी' वाला विवाद खत्म भी नहीं हुआ था, वहीं अब शो से जुड़ा दूसरा विवाद सामने आया है. हिमांशु जांगरा के बाद प्रणित मोरे के शो से एक और महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आपत्तिजनक बातें करती नजर आ रही हैं.

pranit more sejal pawar
1 / 7

विज्ञापन

प्रणित मोरे के शो पर एक और विवाद

प्रणित मोरे के शो पर एक और विवाद2 / 7

प्रणित मोरे के शो से अब सेजल पवार नाम की एक महिला का बयान वायरल हो रहा है. प्रणित के शो में ऑडियंस में बैठी सेजल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आ रही हैं और साथ ही कुछ आपत्तिजनक कमेंट भी करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

महिला का विवादित बयान वायरल

महिला का विवादित बयान वायरल3 / 7

दरअसल प्रणित मोरे के शो में पहुंची सेजल पवार ने खुद को एक डॉक्टर कहकर इंट्रड्यूज किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वो और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज में मेडिकल रिसर्च के लिए दान में आए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक बनाते थे.

शो में क्या बोली महिला?

शो में क्या बोली महिला?4 / 7

वहीं सेजल के इस बयान पर प्रणित मोरे भी शो में खूब ठहाके मारकर हंसे. साथ ही उन्होंने सेजल से डिटेल में सवाल भी पूछे. प्रणित ने पूछा, 'तुम लोग डिसेक्शन करते समय जोक भी मारते थे या फिर सीरियस रहते थे.' इस पर सेजल ने हंसते हुए कहा, 'हां हम जोक मारते थे.' यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

ट्रोल हो रही महिला

ट्रोल हो रही महिला5 / 7

सेजल ने अपनी बातचीत को आगे जारी रखते हुए कहा, 'जो भी साइज वगैरह होता था उस पर मजाक बनाते थे.' अब सोशल मीडिया पर सेजल को अपने इस बयान को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

प्रणित मोरे के शो पर उठे सवाल

प्रणित मोरे के शो पर उठे सवाल6 / 7

वहीं सेजल के साथ-साथ प्रणित मोरे के शो पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस तरह की बातें मजाक नहीं होती और प्रणित मोरे को अपने शो में ऐसी बातों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.

विज्ञापन

विवाद के बाद महिला ने मांगी माफी

विवाद के बाद महिला ने मांगी माफी7 / 7

सेजल पवार ने भी ट्रोल्स को देखते हुए अपने बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि वो ऐसी गलती भविष्य में दोबारा नहीं दोहराएंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा इरादा किसी का अनादर करने का नहीं था. वहीं सेजल ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. यहां देखें वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन