250 से ज्यादा उड़ानों पर असर, 12 फ्लाइट को गो अराउंड के निर्देश… मुंबई में भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

मुंबई में भारी बारिश हो रही है और इसी के चलते 8 फ्लाइट डाइवर्ट हुईं हैं। इसमें 6 इंडिगो, 1 स्पाइस जेट और 1 एयर इंडिया शामिल है। यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

mumbai airport news (1)

मुंबई में भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट्स डाइवर्ट हो गईं हैं। इसमें 6 इंडिगो, एक स्पाइस जेट और एक एयर इंडिया शामिल है। जबकि 12 फ्लाइट को गो अराउंड के निर्देश मिले हैं। वहीं, 250 से अधिक विमानों की आवाजाही में देरी है।इसके अलावा पैसेंजर के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

भारी बारिश के चलते आने-जाने में दिक्कत

मुंबई में लगातार इतनी बारिश हो रही है कि ज्यादातर रास्तों पर पानी भर गया है। शहरों में ट्रैफिक बहुत धीमा चल रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

इससे पहले इंडिगो ने यात्रियों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। क्योंकि भारी बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कहीं जाने का प्लान है तो एक बार पहले ऐप या वेबसाइट पर उड़ान का लेटेस्ट स्टेटस देख कर ही निकलें।

विज्ञापन

स्पाइसजेट ने भी एडवाइजरी दी

इसके अलावा स्पाइसजेट ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी फ्लाइट्स के आने-जाने पर असर हो सकता है। इसलिए पैसेंजर से कहा गया है कि अपनी उड़ान का स्टेटस एक बार जरूर चेक करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ