हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेशनल हाईवे, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे, स्कूल बंद और ट्रेनें कैंसिल… जानें मुंबई में बारिश से कैसे हालात? जनजीवन अस्त व्यस्त

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं. सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिसके कारण कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. शहरभर में रविवार को तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण कई पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं. सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिसके कारण कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. शहरभर में रविवार को तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण कई पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. वहीं देर शाम मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिली चॉल भरभराकर गिर पड़ी. इन सबके बीच मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है. बीएमसी ने मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए बीएमसी संचालित स्कूलों के साथ ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है.

6 जुलाई को मुंबई में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा. बीएमसी ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, बीएमसी ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल स्कूलों के लिए है. सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर सामान्य दिन की तरह खुले रहेंगे.

आज भी भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में रविवार को भी तेज बारिश हुई. बीएमसी के मुताबिक 4 जुलाई की शाम 6 बजे से 5 जुलाई की शाम 6 बजे तक मुंबई शहर में 265 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. उपनगरों में भी इस अवधि के दौरान 227 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है. गगनबावड़ा में सबसे अधिक 143.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

विज्ञापन

ठाणे में भी स्कूल बंद

ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण नाथ पांचाल ने भी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश का ऐलान कर दिया है. डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सोमवार को ठाणे जिले के सभी आंगनबाड़ी, बालबाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे. नवी मुंबई नगर निगम ने भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. नवी मुंबई नगर निगम की मेयर सुजाता पाटिल और कमिश्नर कैलाश शिंदे ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में भारी बारिश बनी ‘काल’, मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर भी लैंडस्लाइड

मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है. ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी के ढेर गिर गए हैं, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा, टीम पूरी तरह तैयार है और जल्द से जल्द ट्रैक को साफ करके ट्रेन सेवाएं बहाल करने का काम कर रही है.

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, चार कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. मुख्य लाइन पर ट्रेनें 6 से 8 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि हार्बर लाइन पर 4 मिनट की देरी है. ट्रांसहार्बर और उरण-बेलापुर लाइन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं. जबकि सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है

विज्ञापन

बारिश के कारण परीक्षाएं टलीं, स्कूल-कॉलेज बंद

इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और BMC चलित स्कूलों-कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है. मुंबई में IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है तो वहीं पुणे में ‘रेड अलर्ट’ है. मुंबई विश्वविद्यालय ने 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola