महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले 72 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. मुंबई को गुजरात से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 48 पर वापी चेक पोस्ट के पास करीब 35 से 40 किलोमीटर लंबा भयानक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. इस भीषण जाम में हजारों गाड़ियां पिछले दो-तीन दिनों से फंसी हुई हैं, जिनमें गुजरात जा रहे सेना के जवान भी शामिल हैं. नेटवर्क और जीरो कनेक्टिविटी की वजह से दोनों राज्यों के बीच संपर्क टूटना बड़ी चुनौती बन गया है. हालांकि बारिश थोड़ी धीमी पड़ी थी, लेकिन दोबारा तेज बारिश शुरू होने से जाम में फंसे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं.
ट्रेनों का परिचालन ठप
बारिश के प्रचंड रूप के कारण सड़कों के साथ-साथ रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दक्षिण गुजरात में रेलवे ट्रैक और पुलों के ऊपर जलभराव होने से मुंबई जाने वाली सात यात्री ट्रेनों को मध्य प्रदेश के रतलाम, नागदा और मेघनगर जैसे स्टेशनों पर रोक दिया गया. पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घोलवाद-उमरगम रोड सेक्शन में एक नदी के पुल पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसके कारण सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 24 July: 9 घंटे में भयंकर बाढ़, आंधी-तूफान, भारी बारिश की चेतावनी; आज 16 राज्यों के लिए IMD अलर्ट
पालघर में रेस्क्यू ऑपरेशन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के कारण भारी तबाही हुई है और दो लोगों की जान चली गई है. दहानू और तलसारी इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रात भर राहत और बचाव अभियान चलाकर जलभग्न इलाकों में फंसे 244 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पालघर के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीमें लगातार राहत सामग्री पहुंचाने और पानी में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटी हुई हैं.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines