हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई फिल्म सिटी में बड़ा हादसा, टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर लगी भीषण आग

विज्ञापन
आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई फिल्म सिटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां टीवी सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लग गई। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तीन सेट जलकर हुए राख

जानकारी है कि गोरेगांव पूर्वी स्थित इस सेट पर लगी आग इतनी भीषण है कि ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। आग ने आसपास के सेटों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक आग तेरी मेरी दूरियां और अजूनी सीरियल के सेटों तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक तीनों सेटों पर करीब 10 हजार लोग काम करते हैं। आग लगने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे हैं।

आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

विज्ञापन

अग्निकांड से तीनों सेटों पर काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्टार्स और कहानी को लेकर विवादों में सीरियल

गुम हैं किसी के प्यार में, टीवी सीरियल काफी लोकप्रिय है। इस सीरियल में नील भट्‌ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड भूमिका में हैं। स्टार्स और कहानी को लेकर यह सीरियल अक्सर विवादों में भी रहता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Gold Price Today, 10 March 2023: औंधे मुंह गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola