Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 10 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज सोने के दाम में हल्की तेजी देखी जा रही है तो चांदी के दाम गिरे हैं। इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से सोना 3200 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18400 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। आज सोने 55607 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61557 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (10 March 2023) सोना (Gold Price Today) 322 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 55607 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन गुरुवार सोना 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56286 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – Traffic Challan List 2023: जानिए दिल्ली-एनसीआर में चालान के रेट क्या हैं?
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 236 रुपये की गिरावट के साथ 61557 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 90 रुपये की गिरावट के साथ 61793 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी तो चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 34 रुपये की दर से महंगा होकर 55,335 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 338 रुपये की लुढ़कर के साथ 61,646 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3275 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18423 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों लॉटरी, 15 मार्च को धनवर्षा
इस तरह शुक्रवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 55607 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 55385 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 50936 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 41705 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी तो चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। अमेरिकी बाजार में सोना 0.28 डॉलर की नरमी के साथ 1,831.65 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 20.03 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
और पढ़िए – April bank holiday 2023: अप्रैल में बैंकों की बंपर छुट्टियां, 15 दिन रहेंगे बंद, चेक करें पूरी लिस्ट
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51550, 24ct Gold : Rs. 56210, Silver Price : Rs. 65250
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51400, 24ct Gold : Rs. 56070, Silver Price : Rs. 65250
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51400, 24ct Gold : Rs. 56070, Silver Price : Rs. 65250
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51900, 24ct Gold : Rs. 56620, Silver Price : Rs. 67300
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51400, 24ct Gold : Rs. 56070, Silver Price : Rs. 67300
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51450, 24ct Gold : Rs. 56110, Silver Price : Rs. 67300
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51450, 24ct Gold : Rs. 56110, Silver Price : Rs. 67300
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51450, 24ct Gold : Rs. 56110, Silver Price : Rs. 65250
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51450, 24ct Gold : Rs. 56110, Silver Price : Rs. 65250
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50900, 24ct Gold : Rs. 55530, Silver Price : Rs. 65450
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51400, 24ct Gold : Rs. 56070, Silver Price : Rs. 67300
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51550, 24ct Gold : Rs. 56210, Silver Price : Rs. 65450
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51830, 24ct Gold : 54420, Silver Price : Rs. 67,400
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51830, 24ct Gold : 54420, Silver Price : Rs. 67,400
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51550, 24ct Gold : Rs. 56210, Silver Price : Rs. 65250
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51450, 24ct Gold : Rs. 56110, Silver Price : Rs. 65250
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 51550, 24ct Gold : Rs. 56210, Silver Price : Rs. 65250
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।