Mumbai Elderly Woman Murder: मुंबई में एक बुजुर्ग महिला की खौफनाक तरीके से हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो, 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, उसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की।
आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज रफीक सय्यद (27) के रूप में हुई है। वह वडला पूर्व में बीपीटी गेट नंबर 5 का रहने वाला है। वहीं, महिला की पहचान सुराबी हुसैन मुल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी फैज को गिरफ्तार किया कर लिया है।
रॉड से सिर पर किया वार
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए सख्स ने पुलिस पूछताछ में खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम देने की कहानी सुनाई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उसने बताया है कि मामूली सी बात पर हुए विवाद में उसने महिला पर पहले लगातार हमले किए। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। आरोपी ने सबसे पहले शव को जलाने की कोशिश की। हालांकि, घर के अंदर शव पूरी तरह से जल नहीं पाया, जिसके बाद झुलसी हालत में उसे बोरे में भरकर महिला के घर की ही खिड़की से बाहर फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें- मुंबई में प्रदूषण को लेकर सरकार गंभीर, उठाए जा रहे हैं ये कदम !
सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया
इस घटना को लेकर पूछताछ कर रहे पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि महिला से लड़ाई होने के बाद उसने उसे मार दिया था। इस मामले के पीछे कोई और इरादा है या नहीं, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है यह भी पता चला है कि सबूत नष्ट करने के लिए उसमें न केवल शव को जलाया, अपितु वारदात के लिए प्रयोग होने वाले लोहे के रॉड और अन्य सामानों को भी छिपाने की कोशिश की है। आरोपी फैज के खिलाफ भारतीय दंड विधान की हत्या की धारा 302 और साजिश रचने की धाराओं के साथ-साथ अन्य गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
43 mins agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 hr agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines