---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मानवता शर्मसार, गंदी हरकत में कुत्ते को भी न बख्शा

Mumbai News: मुंबई का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स रेलवे स्टेशन के पास कुत्ते से दुष्कर्म करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक एनजीओ ने शेयर किया है।

---विज्ञापन---

Mumbai Dog Abuse Incident Viral Video: मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बोरीवली स्टेशन के पास स्काईवाॅक पर देर रात एक शख्स ने आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मासूम जानवर के साथ क्रूरता कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना बुधवार रात बोरीवली स्टेशन के पास की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस दौरान वीडियो बनाने वाले युवक की दुष्कर्म कर रहे शख्स से झगड़ा भी हो जाता है। इसके बाद आरोपी शख्स वहां से जाने लगता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक एनिमल एक्टिविस्ट अकाउंट स्ट्रीट डाॅग्स ऑफ बाॅम्बे द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की जानकारी भी लिखी गई है।

---विज्ञापन---

क्रूरता के लिए कोई जगह नहीं

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है 29 जनवरी 2025 को सुबह 3 बजे के आसपास मुंबई के बोरीवली स्टेशन के पास जानवरों के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम जानवर के साथ अकल्पनीय गलत व्यवहार किया गया। हमारे समाज में ऐसी क्रूरता के लिए कोई जगह नहीं है। हमें यह सुनिश्चत करना होगा कि अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए।

ये भी पढ़ेंः राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल, जानें क्यों कहा- चुनाव न लड़ना ही ठीक है

---विज्ञापन---

लोगों से की अपील

पोस्ट में लोगों से मदद का आह्वान किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि इस घटना के संबंध में अगर कोई ज्यादा जानकारी रखता है तो वह आकर हमें बता सकता है। हम जागरूकता फैलाकर जानवरों के खिलाफ हो रहे गलत व्यवहार के खिलाफ खड़े हो सकते हैं और सभी प्राणियों के लिए एक सुरक्षित दुनिया की दिशा में काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः सैफ अली खान हमला मामले के बाद मुंबई पुलिस का एक्शन, 20 साल से छिपे बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 12:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola