सैफ अली खान हमला मामले के बाद मुंबई पुलिस का एक्शन, 20 साल से छिपे बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

Mumbai News: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अब मुंबई में 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Police Mumbai Maharashtra
विज्ञापन

Mumbai Bangladeshi Intruders Arrested: मुंबई पुलिस के जोन 7 स्पेशल स्क्वॉड ने स्क्वॉड चीफ रेवानासिद्ध थेंगले के नेतृत्व में 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। ये घुसपैठिए वर्सोवा के खोजा गली से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के 10 लोग शामिल हैं। बीस वर्ष पहले इनमें से कुछ लोग बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ करके आए थे। सभी घुसपैठियों से पुलिस ने पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि दस्तावेज बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:केरल में डबल मर्डर; 5 साल पहले पड़ोसी की पत्नी को मारा, अब सास और पति को… हत्यारे ने बताई ये वजह

विज्ञापन

गिरफ्तार बांग्लादेशियों की पहचान रोहिमा शहाबुद्दीन खान, शकील कादर शेख, रुखसाना शकील शेख, वहीदुल फैजल खान, जैस्मीन वहीदुल खान, सिमरन वहीदुल खान, हसन अब्दुल राशिद खान, अब्दुल अजीज और अन्य के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए लोगों में 4 महिलाएं, 4 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। डीसीपी सर्किल-7 विजयकांत सागर के अनुसार कुछ दिन पहले भी इस टीम ने कई बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।

नालासोपारा से पकड़े गए थे कई घुसपैठिए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने इस साल 4 जनवरी की रात को 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार किए थे। ये सभी लोग नालासोपारा इलाके में रह रहे थे। पुलिस को एक मामले में आरोपी की तलाश थी। जांच करते-करते पुलिस इन घुसपैठियों तक पहुंच गई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और यहां रहने का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक शख्स के खिलाफ भिवंडी में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि उस शख्स ने 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद से आरोपी खुद को भारतीय नागरिक बताकर पुणे में बस गया था। एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने ही उसकी मदद की थी। वह पिछले साल जुलाई में घुसपैठ करके भारत आया था। कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक बांग्लादेशी नागरिक ने हमला किया था। इसके बाद से ही मुंबई समेत देशभर में अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ