Mumbai Crime News : मुंबई से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 29 साल के शख्स ने पहले एक 12 साल की किशोरी से शादी की और फिर उसके साथ बार-बार रेप किया। अब यह लड़की गर्भवती हो गई है। एक डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने इस मामले की जांच की और फिर आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह घटना नवी मुंबई के पनवेल में की बताई जा रही है। देश में बाल विवाह गैरकानूनी है, उसके बाद आरोपी ने करीब 6 महीने पहले झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने कई बार किशोरी के साथ रेप किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। आरोपी किशोरी का अबॉर्शन कराने की कोशिश कर रहा था। डॉक्टर ने गुरुवार को जांच की तो पता चला कि किशोरी 4 महीने की गर्भवती है।
यह भी पढ़ें : IIT BHU Gang Rape Case
डॉक्टर की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस
इसके बाद डॉक्टर ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर खंडेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। साथ ही पुलिस ने उस इलाके में लोगों से पूछताछ की, जहां दोनों रहते हैं। हालांकि, दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले को लेकर खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) के तहत पॉक्सो (POCSO) और कई अन्य गंभीर धाराएं लगाई हैं। अब पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
7 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines