हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जिंदा जले 7 लोग, 3 बच्चे भी शामिल; धू-धू कर जली दुकान-मकान; जानें मुंबई में कहां हुआ अग्निकांड?

Massive Fire in Shop: एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई और दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहा परिवार उसकी चपेट में आग गया। मुंबई में हुए इस अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
आग की विकराल लपटें देख कोई लोगों को बचा नहीं पाया।

Mumbai Chembur Shop Fire Accident: मुंबई के चेंबूर में भीषण अग्निकांड हुआ है। हादसे में 7 लोगों के जिंदा जल जाने की खबर है। आज अलसुबह चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और उसके ऊपर बने फ्लोर पर रहे परिवार के 7 लोग झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंची प्राथमिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें:कनाडा में नौकरी का ‘खौफनाक’ सच; रेस्टोरेंट के बाहर वेटर बनने के लिए लाइन में लगे दिखे 3000 भारतीय

आग लगते ही इलेक्ट्रिक सिस्टम में धमाके हुए

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर दिन रविवार की सुबह करीब सवा 5 बजे अग्निकांड हुआ। ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से इलेक्ट्रिक सामान में आग लग गई, जिससे धमाके होने से ऊपर वाले फ्लोर पर भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आग लगने से 2 मंजिला इमारत धू-धू कर जलने लगी। आग की विकराल लपटें देखकर पड़ोसी अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाए। फायर कर्मी भी बाहर से आग बुझाने में जुटे रहे। अंदर जाने का एक ही रास्ता होने के कारण वे भी मकान में एंट्री नहीं कर पाए। इस वजह से अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में परेशानी आई और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:गैंगरेप केस में नाबालिग को उम्रकैद! फिरोजाबाद में 20 साल के युवक पर क्यों चला एडल्ट की तरह मुकदमा?

बुरी तरह जली हालत में निकाले गए पीड़ित

हादसे में जान गंवाने में पति-पत्नी, 2 बच्चे और उनका एक रिश्तेदार शामिल है। मृतकों की पहचान 30 साल के प्रेम गुप्ता, 30 साल की मंजू पत्नी प्रेम गुप्ता, 39 साल की अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता, 7 साल की पेरिस गुप्ता, 15 साल की विधि गुप्ता और गीता देवी गुप्ता के रूप में हुई। पांचों को फायर कर्मियों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पैगंबर मोहम्मद पर नरसिंहानंद का बयान शर्मनाक, MP इकरा हसन बोलीं- पाखंडी यति पर लगे रासुका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola