Baba Siddiqui Murder: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और शख्स को जान से मार देने की धमकी दी गई है। अब हत्या मामले के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि गवाह के पास किसी अज्ञात शख्स ने फोन किया था। आरोपी ने कहा कि 5 करोड़ रुपये दो, नहीं तो तुम्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि फोन किसने किया था? अभी तक लॉरेंस बिश्नोई या किसी अन्य गैंग ने भी धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह भी पढ़ें:बच सकती थी 36 यात्रियों की जान? ड्राइवर की इस गलती के कारण 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मौत के घाट उतार दिया गया था। वे निर्मल नगर इलाके में अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस आए थे। यहां से बाहर आते समय 3 लोगों ने उनको गोलियां मारी थीं। जिसके तुरंत बाद बाबा को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद हत्या की जिम्मेदारी गुजरात की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी। पुलिस मामले में 15 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।
सीएम दे चुके कार्रवाई का भरोसा
वारदात को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में कहा था कि सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने सिद्दीकी की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का काम है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम इस मामले की जांच में कोताही नहीं बरतेंगे। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। बता दें कि सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को भी जान से मार देने की धमकी मिली थी। जीशान के ऑफिस में किसी ने कॉल की थी।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को नोएडा से अरेस्ट किया था। अब सोमवार रात को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को भी एक धमकी भरा मैसेज मिला है। पुलिस इस मैसेज के पीछे एक गैंग का हाथ मान रही है। मैसेज में सलमान खान का जिक्र भी किया गया है। मैसेज में लिखा गया है कि गैंग मामले में अब भी सक्रिय है।
यह भी पढ़ें: ईरान में सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घूमने वाली वो लड़की कौन? क्या उसका यह कदम बदलेगा देश का इतिहास
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
15 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
15 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines