Mumbai 26/11: कितनी बड़ी हो गई आतंकी कसाब को पहचानने वाली बच्ची, जानिए अब कहां और किस हाल में हैं?

Mumbai 26/11 Devika Rotawan Minor girl who identified terrorist Kasab: मुंबई में आतंकी हमला करने वाले अजमल कसाब को देविका रोटावन नाम की एक छोटी बच्ची ने पहचाना था। आज वह 24 साल की हो चुकी हैं और नौकरी की तलाश कर रही हैं।

Devika Rotawan
विज्ञापन

Mumbai 26/11 Devika Rotawan Minor girl who identified terrorist Kasab: 26 नवंबर 2008 इस तारीख को भारत का कोई भी नागरिक नहीं भूल सकता है। इस दिन आतंकी कसाब और उसके साथियों ने मुंबई पर हमला कर पूरे देश को हिला दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। साथ ही हमारे 10 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी घटना को रविवार को 15 साल हो जाएंगे। आतंकी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में देविका रोटावन का बड़ा योगदान था। मुंबई हमले के दौरान देविका को एक गोली पैर में लगी थी। उस समय उनकी उम्र मात्र 9 साल थी और अब वह 24 साल की हो गई हैं और उनका सपना एक आईपीएस अधिकारी बनने का है।

बीए की पढ़ाई कर रही हैं देविका

फिलहाल, देविका मुंबई में हैं और बांद्रा के चेतना कॉलेज में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और वह अब कमाई शुरू करने के लिए नौकरी की तलाश में है। उन्होंने बताया कि वह 26 नवंबर 2008 को अपने पिता और भाई के साथ ट्रेन में चढ़ने के लिए मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, तभी उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। वह उस भयानक दिन के हर पल को याद कर सिहर जाती हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को गोलियां लग रही थी और वे गिर रहे थे, अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।

Advertisment

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि अब भी कभी-कभी पैर में गोली लगने का दर्द महसूस होता है। उन्होंने कहा कि मैं सपने को हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगी। अब मैं अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए नौकरी की तलाश कर रही हूं। देविका कहती है कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि लोग बहुत बड़ी बात कहने, बहुत जल्दी बोलने और कोई परिणाम न दिखाने के लिए उस पर उंगलियां उठा सकते हैं, लेकिन फिर भी वे नहीं जानते कि इतने सालों में मैं किस संघर्ष से गुजरी हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ