हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले

महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे के अंडर मुंबई और राज्य के कई फूड एस्टेब्लिशमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है और कई फूड ज्वाइंट्स को जांच के दायरे में रखा है, जहां चूहे, छिपकली, कॉकरोच और मक्खियां मिली. कई स्टोर्स पर तो एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट्स मिले.

विज्ञापन
तुकाराम मुंडे (Photo-PTI)

Maharashtra FDA: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने त्योहारों के मौसम से पहले की गई जांच के दौरान 30 खाने-पीने की जगहों के खिलाफ कार्रवाई की है. अधिकारियों ने पूरे राज्य में तकरीबन 1.19 करोड़ रुपये कीमत के 50600 किलोग्राम से ज्यादा फूड प्रोडक्ट्स भी जब्त किए.

साफ-सफाई के का गंभीर उल्लंघन

23 से 27 सितंबर 2026 के बीच की गई इन जांचों में मुंबई, कोंकण, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन शामिल थे. फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और लाइसेंसिंग नियमों के कथित उल्लंघन के कारण 30 फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सस्पेंड कर दिए गए. मुंबई में अधिकारियों ने कई जगहों पर साफ-सफाई को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं, जिनमें 120 साल से ज्यादा पुरानी ‘क्यानी एंड कंपनी’ और ‘रॉयल ​​चाइना’ शामिल हैं.

‘क्यानी एंड कंपनी’ में इंस्पेक्टर्स को खाना बनाने और स्टोर करने की जगहों पर बिल्लियां, चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिले. FDA ने ये भी कहा कि रेफ्रिजरेटर के अंदर खून जमा हुआ था और प्रोसेसिंग एरिया में सीवेज का एक खुला मैनहोल था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रेस्तरां के बाद अब अस्पतालों पर एक्शन? महाराष्ट्र FDA चीफ ने दवाओं के रेट पर उठाए सवाल

‘कोलाबा स्वीट मार्ट’ में, इंस्पेक्टर्स को कॉकरोच, छिपकलियां, मक्खियाँ और लार्वा मिले. अधिकारियों ने पेस्ट-कंट्रोल (कीड़े-मकोड़ों की रोकथाम) के लिए सही इंतजाम न होने, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड न होने और सुरक्षा उपकरण न होने की बात भी कही. साफ-सफाई के नियमों के कथित उल्लंघन के कारण धारावी में ‘अरुण विलास फरसान’ और परेल में ‘रुचि वेज रेस्टोरेंट’ के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए.

विज्ञापन

इन एस्टेब्लिशमेंट पर भी कार्रवाई

विले पार्ले में ‘डैफोडिल्स फास्ट फूड इन’ में रेफ्रिजरेशन के गंदे इक्विपमेंट, तापमान दिखाने वाले खराब डिस्प्ले और कर्मचारियों के सामान के साथ खाना रखा हुआ पाया गया. लोअर परेल में सबवे आउटलेट चलाने वाली ‘एवरसब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का लाइसेंस तब सस्पेंड कर दिया गया जब अधिकारियों को खराब रेफ्रिजरेटर, बदबू, फफूंद जैसी परत और जिंदा कॉकरोच मिले. FDA ने ‘रॉयल ​​चाइना’, ‘QSR ब्रांड्स इंडिया’, ‘टिफिन’ और ‘यूनाइटेड बेकरी एंड स्टोर्स’ समेत कई एस्टेब्लिशमेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.

यह भी पढ़ें- रिश्वत के आरोपों में घिरे FDA अधिकारी, भीड़ ने एक्सपायर्ड बिस्किट खाने पर किया मजबूर

विज्ञापन

1.19 करोड़ रुपये का खाना जब्त

अलग-अलग डिवीजन में, अधिकारियों ने पनीर, खोया, घी, मिठाइयां, तेल, मसाले, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी खाने की चीजें जब्त कीं. अधिकारियों ने कहा कि जब्त किए गए कुछ प्रोडक्ट्स में मिलावट, खराब क्वालिटी, असुरक्षित होने या गलत लेबलिंग का शक था.

FDA ने बैन हो चुके फूड प्रोडक्ट्स के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी, जिसमें 30.63 लाख रुपये के वैल्यू के प्रोडक्ट्स की जब्ती, 22 FIR और 30 गिरफ्तारियां शामिल हैं. 3 एस्टेब्लिशमेंट को सील किया गया और 14.80 लाख रुपये वैल्यू के 3 व्हीकल्स को जब्त किया गया. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कहा कि एक्सपायर्ड, मिलावटी या अनहाइजिनिक तरीके से तैयार खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola