हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहू से खौफनाक बदला! कामवाली को 3 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, बाथरूम में गिरने की बनाई झूठी कहानी

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सपना गांजी नाम की एक महिला अपने घर में मृत मिली थीं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला धनलक्ष्मी गांजी ने सपना के कत्ल के लिए चार लोगों को तीन लाख रुपये दिए थे.

विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को अरेस्ट किया है. (Image - AI)

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपनी घरेलू सहायिका के साथ मिलकर अपनी बहू का मर्डर कर डाला. इसके लिए महिला ने अपने घरेलू सहायिका को करीब तीन लाख रुपए दिए थे. इस मामले में पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सपना गांजी नाम की एक महिला अपने घर में मृत मिली थीं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला धनलक्ष्मी गांजी ने सपना के कत्ल के लिए चार लोगों को तीन लाख रुपये दिए थे, जिनमें उसकी घरेलू सहायिका भी शामिल थी. आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने और उसे एक हादसा दिखाने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें : प्रेमी की बीवी ने म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुनाई प्राइवेट ऑडियो, प्रेमिका ने दी जान

विज्ञापन

ऐसे बताया हादसा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आधी रात सपना के ससुर ने उसके पिता को कॉल किया और कहा कि वह बाथरूम में गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगी है. जब तक सपना के पिता अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया था. हालांकि, उन्होंने देखा कि उसके सिर पर एक गहरा जख्म तो ही है, इसके साथ ही उसके चेहरे, गर्दन और कंधों पर भी चोट के निशान हैं. जिससे उन्हें शक हुआ कि सपना की मौत हादसे की वजह से नहीं हुई. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस को ऐसे किया गुमराह

पुलिस ने बताया कि धनलक्ष्मी ने शुरुआत में दावा किया कि उसने शराब पी रखी थी और बाथरूम में गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई. हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि धनलक्ष्मी ने सपना की हत्या के लिए चार लोगों को हायर किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पति और बेटा देख रहे थे बिग बॉस, बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश, फिर दोनों को सुलाया मौत की नींद

बहू से क्यों थी नाराज

पुलिस का कहना है कि धनलक्ष्मी के गुस्से की पीछे की वजह, सपना की ओर से अपने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा का मामला है. सपना की साल 2013 में प्रमोद गांजी के साथ शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक, पहले दो साल शादी सही चली. लेकिन इसके बाद प्रमोद, उसके माता-पिता और दो भाई सपना को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे. इसके बाद सपना ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. सपना ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन

मांग ली थी माफी

यह मामला कोर्ट में चल रहा था. अगस्त 2024 में, प्रमोद और उसके परिवार ने कथित तौर पर सपना से माफी मांगी और उसे दोबारा परेशान न करने का वादा किया. इसके बाद, सपना और उसके पति विक्रोली में एक अलग घर में रहने चले गए और बाद में घाटकोपर स्थित अपने घर लौट आए.

यह भी पढ़ें : ‘मूड खराब कर दिया…’, हनीमून पर पीरियड्स आए तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पीटा और दबाया गला

विज्ञापन

पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को अरेस्ट किया है. इनमें धनलक्ष्मी गांजी, उनकी घरेलू सहायिका मंगलाबाई सुरेश जाधव, मंगलाबाई के पति सुरेश गणपत जाधव और उनके दो बच्चे शिवानी सुरेश जाधव और साजन सुरेश जाधव शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola