Raj Thackeray Rally In Mumbai : गुड़ी पड़वा पर्व के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पार्टी की वार्षिक पारंपरिक सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा दादर के शिवाजी पार्क में आज शाम 7 बजे होगी। लोकसभा चुनाव से पहले राज की इस सभा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राज आज एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।
अगर मनसे प्रमुख एनडीए में शामिल होते हैं तो निश्चित रूप से गुड़ी पड़वा के मौके पर राज्य में महायुति (NDA) के लिए गुड़ न्यूज होगी। इससे पहले राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी के गुजरात के बतौर मुख्यमंत्री के रूप में हुए विकास कार्यों की तारीफ की थी और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया था। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में बीजेपी के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल के वकील ने क्या दीं दलीलें? जो हाई कोर्ट में नहीं आईं काम
अमित शाह से कर चुके हैं मुलाकात
पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे की पार्टी मनसे के महायुति में शामिल होने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इसे लेकर दिल्ली में अमित शाह के साथ राज की मुलाकात हुई थी। इसके बाद मुंबई में उनकी सीएम एकनाथ शिंदे और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई।
यह भी पढ़ें : ‘दशकों तक पुरानी सोच पर चली कांग्रेस’, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
MNS ने जारी किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी राज ठाकरे को दो सीट देने पर राजी हुई थी, लेकिन MNS ने तीन सीटों की डिमांड रखी है। सभा से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने वीडियो जारी किया है, जिसमें राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अब तक क्या हुआ है और क्या हो रहा है, इस पर खुलकर बात करेंगे।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
18 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines