'दशकों तक पुरानी सोच पर चली कांग्रेस', पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

PM Modi In Madhya Pradesh For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने एमपी के बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।

PM Modi In Madhya Pradesh

पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित।

PM Modi In Madhya Pradesh For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी रैली और जनसभा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने एमपी में कही ये 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

1. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4-5 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में यहां आप लोगों ने मिलकर कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया था। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं, एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इसलिए MP के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

2. कांग्रेस सरकार कभी अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी, लेकिन आज वक्त बदल चुका है, दुनिया के बड़े-बड़े देश, युद्ध कर रहे देश, भारत से अपने मुद्दों पर बात करने के लिए आते हैं। अपने देश का ये रुतबा देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है।

विज्ञापन

3. आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस पुरानी सोच पर चली। एक तो उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था और सामान्य मानवी ने जो आजादी के आंदोलन में त्याग किया, तपस्या की और बलिदान दिया, उसे सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नकार दिया। एक छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की ओर धकेलती गई।

विज्ञापन

4. सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही बीजेपी सरकार, देश के हर शहर को, देश के हर गांव को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर लाखों करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

5. भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। भाजपा ने समाज के उस दलित-पिछड़ा-आदिवासी वर्ग को सम्मान दिया है, जिसे पिछली सरकारों ने पहचान से भी वंचित रखा था।

विज्ञापन

6. जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ी, तो कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस ने कभी आदिवासी विरासत का सम्मान तक नहीं किया।

विज्ञापन

7. कांग्रेस ने तो गोविंद गुरु जैसे क्रांतिकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा तक नहीं दिया था। कांग्रेस आजादी का श्रेय ​किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है।

8. ये हमारी सरकार है, जिसने गोविंद गुरु को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया। हमारी सरकार ने टंट्या मामा को सम्मान दिया। हमारी ही सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की।

विज्ञापन

9. कांग्रेस ने अब आज कल एक इंडी अलायंस बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये लोग आपस में एक-दूसरे से झगड़ते हैं, लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं। लेकिन असल में इन्हें मोदी को नहीं रोकना है। इंडी गठबंधन वालों को देश का विकास रोकना है।

विज्ञापन

10. मोदी भक्त है- महाकाल का। मोदी झुकता है तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ