मनसे प्रमुख राज ठाकरे आज शिवाजी पार्क में करेंगे मन की बात, क्या देंगे मोदी का साथ?

Raj Thackeray Rally In Mumbai : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच महाराष्ट्र में एनडीए को मनसे का सपोर्ट मिल सकता है। इसे लेकर राज ठाकरे आज शिवाजी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

MNS Chief Raj Thackeray

MNS Chief Raj Thackeray

Raj Thackeray Rally In Mumbai : गुड़ी पड़वा पर्व के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पार्टी की वार्षिक पारंपरिक सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा दादर के शिवाजी पार्क में आज शाम 7 बजे होगी। लोकसभा चुनाव से पहले राज की इस सभा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राज आज एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।

अगर मनसे प्रमुख एनडीए में शामिल होते हैं तो निश्चित रूप से गुड़ी पड़वा के मौके पर राज्य में महायुति (NDA) के लिए गुड़ न्यूज होगी। इससे पहले राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी के गुजरात के बतौर मुख्यमंत्री के रूप में हुए विकास कार्यों की तारीफ की थी और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका समर्थन किया था। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में बीजेपी के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

अमित शाह से कर चुके हैं मुलाकात

पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे की पार्टी मनसे के महायुति में शामिल होने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इसे लेकर दिल्ली में अमित शाह के साथ राज की मुलाकात हुई थी। इसके बाद मुंबई में उनकी सीएम एकनाथ शिंदे और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई।

MNS ने जारी किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी राज ठाकरे को दो सीट देने पर राजी हुई थी, लेकिन MNS ने तीन सीटों की डिमांड रखी है। सभा से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने वीडियो जारी किया है, जिसमें राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अब तक क्या हुआ है और क्या हो रहा है, इस पर खुलकर बात करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ