हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को क्यों मारी गई गोली? आरोपी के परिवार ने बताई वजह

शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) की मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। अब इसकी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
मौरिस नोरोन्हा ने शिवसेना नेता को क्यों मारी गोली?

Shiv Sena UBT Leader Abhishek Ghosalkar Shot Dead: महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फेसबुक लाइव के दौरान उन्हें गोली मारी गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में आरोपी मौरिस नोरोन्हा के परिवार का बयान सामने आया है। परिवार ने बताया है कि मौरिस ने अभिषेक को गोली क्यों मारी।

अभिषेक घोसालकर को गोली क्यों मारी गई?

मौरिस नोरोन्हा के परिवार ने बताया कि अभिषेक घोसालकर के आदेश पर मौरिस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद वह अपमानित महसूस कर रहा था। इसके अलावा, घोसालकर ने अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर मौरिस को अमेरिका में काम करने की अनुमति देने से भी मना करवा दिया। इससे उसका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौरिस कहा करता था कि वह घोसालकर को सबक जरूर सिखाएगा।

विज्ञापन

 

 

जेल जा चुका है मौरिस

मौरिस के परिवार में उसकी पत्नी सरीना और एक 10 साल की बेटी है। मॉरिस अमेरिका में पोकर खिलाड़ी है और बिजनेस चलाता है। उसके खिलाफ 2022 में एक महिला ने दु्ष्कर्म, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, परिवार ने दुष्कर्म के आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर की FB Live के दौरान गोली मारकर हत्या, Video आया सामने

‘मौरिस को किया जा रहा था परेशान’

विज्ञापन

मौरिस मोरोन्हा की पत्नी सरीना ने कहा कि उसे परेशान किया जा रहा था। वह मनमौजी था। वह ऐसा व्यक्ति नहीं था, शिकायत को भूल सके। सरीना ने बताया कि गुरुवार को जब गोलीबारी हुई तब वह काम कर रही थी। उसकी बेटी घर पर ही थी।

‘मुझे तीन फोन कॉल आए’

विज्ञापन

सरीना ने बताया कि मुझे तीन फोन कॉल आए। पहला कॉल मुझे मेरी किसी परिचित ने किया और बताया कि घोषालकर को गोली मार दी गई है। दूसरे फोन कॉल में मुझे बताया गया कि मेरे पति ने घोसालकर को गोली मारी है। वहीं, तीसरे फोन कॉल में मुझे बताया कि मौरिस ने खुद को गोली मार ली है।

मौरिस के पास पिस्तौल कहां से आया?

विज्ञापन

सरीना ने बताया कि उसे नहीं पता है कि उसके पति मौरिस को पिस्तौल कहां से मिला। इस बारे में उसने घर पर भी किसी को नहीं बताया था। सरीना ने कहा कि जो भी हुआ, वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है।

फेसबुक लाइव के दौरान मारी गोली 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, मौरिस नोरोन्हा और अभिषेक घोसालकर के बीच राजनीतिक विवाद था। इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों फेसबुक लाइव कर रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने अभिषेक को गोली मार दी। गोली अभिषेक के पेट और कंधे में लगी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के फैसले का MVA पर कितना पड़ेगा असर, क्या कम होगी शरद पवार की ताकत?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola