हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

March Against Love Jihad: मुंबई में हजारों लोगों ने 'लव जिहाद' के खिलाफ निकाला मार्च, धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग की

विज्ञापन

March Against Love Jihad: दक्षिणपंथी संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुंबई में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक विशाल रैली निकाली और धर्मांतरण विरोधी कानून और धर्म के नाम पर जमीन हड़पने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली में मार्च किया।

https://twitter.com/ANI/status/1619881295747682304

और पढ़िए – कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में होगा समापन, 23 दलों को भेजा गया है न्योता

चार किलोमीटर तक निकाला गया मार्च

सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू जन आक्रोश मोर्चा, मध्य मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क से शुरू हुआ और 4 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए परेल के कामगार मैदान में समाप्त हुआ।

कार्यकर्ताओं ने “लव जिहाद” के खिलाफ नारेबाजी की और धर्मांतरण विरोधी कानूनों और धर्म के नाम पर जमीन हड़पने पर कार्रवाई की मांग की।

और पढ़िए – साफ सफाई से लेकर सुरक्षा तक… रेल यात्रियों को बजट से हैं काफी उम्मीदें

रैली में भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के नेता भी हुए शामिल

रैली (March Against Love Jihad) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के कई नेताओं और विधायकों ने भी भाग लिया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मार्च के रास्ते में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

बता दें कि “लव जिहाद” एक शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने के लिए एक चाल का आरोप लगाने के लिए किया जाता है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिसंबर में कहा था कि सरकार अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए “लव जिहाद” पर कानूनों का अध्ययन करेगी और उचित निर्णय लेगी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें