Manoj Jarange On Hunger Strike: मराठा समुदाय के आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को शुक्रवार रात तक का समय दिया है। मनोज जरांगे पाटिल ने का कहना है कि उनका पैदल मार्च आज तो मुंबई की तरफ जा रहा है, महाराष्ट्र सरकार के पास आज रात तक समय है, वह मराठा आरक्षण को लेकर सरकारी संकल्प (GR) जारी कर दें। अगर राज्य सरकार GR जारी करती है तो ऐसे में शनिवार को उनका पैदल मार्च मुंबई की तरफ चला जाएगा। मालूम हो कि मनोज जरांगे शुक्रवार सुबह से नवी मुंबई में अनशन पर है।
शिक्षा में 100 प्रतिशत का आरक्षण
यह बातें मनोज जरांगे ने पैदल मार्च में शामिल समुदाय के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि उनके समुदाय के लोगों को शिक्षा में 100 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने यह कहा कि वह अपने संघर्ष की वजह से किसी भी मुंबईवासी को परेशान नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह शनिवार की सुबह तक राज्य सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे। उसके बाद ही अपने पैदल मार्च की दिशा को तय करेंगे।
यह भी पढ़ें: Republic Day 2024 के जश्न के बीच X पर क्यों ट्रेंड हो रहे Zubair और Nupur Sharma
हड़ताल के लिए नहीं मिली इजाजत
गौरतलब है कि, मनोज जरांगे ने 20 जनवरी को आरक्षण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ जालना से पैदल मार्च निकाली था। गणतंत्र दिवस के मौके पर उनका यह पैदल मार्च वाशी पहुंचा। वाशी पहुंचते ही मनोज जरांगे ने अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल, मनोज जरांगे वाराणसी के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए प्रशासन से इजाजत नहीं मिली।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines