Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा खत्म हो गई। राज्य की 288 सीटों पर महायुति की ओर से 292 और महा विकास अघाड़ी (MVA) की ओर से 296 उम्मीदवार उतरे हैं। ऐसे में अब पार्टियों की ओर से बागियों को शांत करने की कवायद चल रही है। अब बड़ा सवाल उठता है कि किन सीटों पर फंसा है पेंच?
महाराष्ट्र में नामांकन वापस की लेने की अंतिम तारीख 4 नवंबर तक है। ऐसे में महायुति और एमवीए के घटक दलों के वरिष्ठ नेता बागियों को अपने पक्ष में करने के लिए जुट गए। महायुति में एनसीपी के अध्यक्ष अजीत पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे ने हेलीकॉप्टर से दो ए-बी फॉर्म भेजे और अजित पवार की पार्टी के खिलाफ दो उम्मीदवार उतार दिए। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार ‘फॉर्म ए’ और ‘फॉर्म बी’ का इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें : महायुति के बाद MVA में भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! जानें मुंबई में किस दल के पाले में कितनी आईं Seats
एकनाथ शिंदे-अजित पवार में खींचतान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिंडोरी में एनसीपी उम्मीदवार नरहरी झिरवल के खिलाफ धनराज महाले को तो देवलाली में सरोज अहिर के खिलाफ राजश्री अहिराव को ए-बी फॉर्म दिया। शिंदे गुट की सेना के सचिव भाऊसाहेब चौधरी हेलीकॉप्टर से ए-बी फॉर्म लेकर पहुंचे थे। अजित पवार ने नांदगांव में जो दांव खेला था, उसका ही सीएम शिंदे ने जवाब दिया। छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल ने नांदगांव सीट से शिंदे गुट के उम्मीदवार सुहास कांदे के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र चुनाव में अयोध्या सांसद की एंट्री, सीट शेयरिंग पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान
MVA में भी उलझन
महा विकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस और एनसीपी (SCP) के बीच पंढरपूर सीट पर खींचतान जारी है। शरद गुट ने इस सीट से अनिल सावंत और कांग्रेस ने भगीरथ भालके को टिकट दिया है। परंडा विधानसभा सीट पर शिवसेना (UBT) से रणजीत पाटिल और एनसीपी (SCP) से राहुल मोटे से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के नेता दिलीप माने ने सोलापुर दक्षिण सीट से निर्दलीय ताल ठोंक दिया, जहां उद्धव गुट से अमर पाटिल चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
4 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
14 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines