Maharashtra Assembly Election : हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दस साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बारी है। इसे लेकर एनडीए गठबंधन यानी महायुति ने हरियाणा की तर्ज पर बड़ा दांव चला है। महायुति के इस कदम से क्या एससी-ओबीसी वोटर दौड़े चले आएंगे? आइए जानते हैं सबकुछ।
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने केंद्र सरकार से ‘गैर-क्रीमी लेयर’ श्रेणी के लिए आय सीमा को मौजूदा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की अपील करने का फैसला किया। यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है, जो अगले महीने होने की संभावना है। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से महीनों पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने भी इसी तरह का कदम उठाया था और क्रीमी लेयर के लिए वार्षिक आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया था।
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सरकार का बड़ा दांव! मदरसा टीचर्स को मिलेगी ज्यादा सैलरी
जानें चुनाव विशेषज्ञों का क्या है कहना?
महायुति के इस दांव को लेकर चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एससी और ओबीसी वोट हासिल करने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिससे पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, महायुति कैबिनेट ने महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए एक मसौदा अध्यादेश को भी मंजूरी दी, जिसे अगले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। इस आयोग में 27 स्वीकृत पद होंगे।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में ST नेता क्यों कर रहे शिंदे सरकार के फैसले का विरोध, महायुति की हुई किरकिरी, समझिए पूरा केस
महायुति के इस कदम से मिलेगा रिजर्वेशन का लाभ
ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ पाने के लिए एक गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, जिसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति की पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है। आय सीमा बढ़ाने से ओबीसी समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोग रिजर्वेशन लाभ और सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हो सकते हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में महायुति के इस कदम से ओबीसी वोटर वापस आ सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया है कि इस बदलाव को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा तेजी से होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
18 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
19 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
19 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines