Maharashtra Vidhan Sabha Chuvnav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। एमवीए और महायुति गठबंधन सभी 288 सीटों के लिए अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर पाए हैं। दोनों गठबंधन में तीन पार्टियों के अलावा कुछ छोटे और स्थानीय दल शामिल हैं। सोमवार को बीजेपी और शिवसेना ने 25 और 13 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। 6 सीटों पर महायुति से जुड़े छोटे दलों ने उम्मीदवारों का एलान किया है। बता दें कि महायुति ने अब तक 288 में से 279 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
महायुति में बीजेपी ने 146, शिवसेना ने 78 और अजित पवार ने 49 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं 6 सीटों पर अन्य सहयोगी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में महायुति ने अब तक 9 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।
एनसीपी-कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार
वहीं बात करें महाविकास अघाड़ी की तो कांग्रेस ने अब तक 102 सीटों, शिवसेना उद्धव गुट ने अब तक 84 सीटों और एनसीपी शरद गुट ने 82 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। ऐसे में एमवीए अब तक 265 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुका है। ऐसे में अभी उसे 21 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान करना बाकी रह गया है। शरद गुट ने नागपुर की काटोल सीट पर प्रत्याशी बदला है। यहां से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पहले पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन अब उनके बेटे सलील देशमुख को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने कोल्हापुर से उमीदवार बदल दिया है। पार्टी ने मधुरिमा राजे छत्रपति को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election : बीजेपी ने सहयोगी दलों को दीं इतनी सीटें, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
एमवीए में लगातार बवाल
बता दें कि एमवीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है। लोकसभा चुनाव में एमवीए ने 48 में 30 सीटें जीतकर बीजेपी और उसके सहयोगियों को बड़ा झटका दिया था। वहीं शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि दो या तीन सीटों पर अंत तक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि एमवीए हो या महायुति दोनों गठबंधन में तीनों बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि 2-3 सीटों पर चर्चा आखिर में भी हो सकती है बता दें कि एमवीए में न केवल सीट बंटवारे को लेकर विवाद है, बल्कि सीएम फेस को लेकर भी विवाद है। शिवसेना चाहती है कि सीएम के फेस का एलान हो, वहीं कांग्रेस और एनसीपी चाहते हैं कि सीएम के फेस को लेकर फैसला चुनाव नतीजों के बाद हो।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव में अयोध्या सांसद की एंट्री, सीट शेयरिंग पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines