Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। शिवसेना और एनसीपी भी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। इस बीच चुनाव के समय गठबंधन के बीच की अंर्तकलह पर भी जमकर चुटकी ली जा रही है। एक तरफ जहां बीजेपी कह रही है कि जीत के बाद अगली सरकार भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही बनेगी। तो वहीं कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी केवल शिंदे को प्रलोभन दे रही है।
अब कांग्रेस के इस तर्क के पीछे वजह है, बीजेपी का पोस्टर जिसमें, उनकी और पीएम की फोटो तो है, लेकिन एकनाथ शिंदे की फोटो पासपोर्ट साइज है। कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ही बीजेपी का चेहरा हैं। बीजेपी कह रही है कि एकनाथ शिंदे सीएम होंगे। वे केवल बोल रहे हैं कि चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जा रहा हैं। बाद में क्या होगा पता नहीं। बीजेपी के खाने के दांत कुछ और दिखाने के कुछ और है। बीजेपी किसी चेहरे का ऐलान नहीं कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: विदर्भ की 62 सीटें तय करेगी जीत का रास्ता, दांव पर दिग्गजों की साख
देवेंद्र फडणवीस की जीत तय नहीं
नाना पटोले यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बैनरों में तीनों पार्टियों के निशान हैं लेकिन चेहरा केवल पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस का है। बीजेपी के बैनर पर शिंदे कहीं नहीं हैं। पटोले ने दावा किया कि इस बार नागपुर दक्षिण पश्चिम से फडणवीस की जीत पक्की नहीं है। पटोले ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार का लक्ष्य साफ है। उन्हें बीजेपी को हराना है। वहीं सीएम का फैसला हमारा शीर्ष नेतृत्व करेगा। कांग्रेस का प्रभाव पूरे राज्य में हैं। बता दें कि प्रदेश में 20 नवंबर को एक ही चरण में 288 सीटों पर मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: BJP के विज्ञापन पर भड़की कांग्रेस, बोली- दर्ज कराएंगे FIR
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
21 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines